फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: सागवान की खेती से आप कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें इस बिजनेस की शुरुआत

Thu, 14 Jul 2022 04:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Teak Wood Plantation Price Know Sagwan Farming Costs Techniques And Income In India
Business Ideas - फोटो : Istock

Business Ideas: आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की चाहत हर कोई रखता है। फाइनेंसियल फ्रीडम पाकर इंसान अपने हर सपनों को पूरा कर सकता है। अगर आप भी आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन की कल्पना कर रहे हैं। ऐसे में आपको एक अच्छे बिजनेस की शुरुआत करनी चाहिए। बिजनेस को शुरू करने में रिस्क जरूर होता है। वहीं अगर आप योजनाबद्ध ढंग से किसी व्यापार को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। ये बिजनेस सागवान की खेती से जुड़ा है। सागवान की खेती करके आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग सागवान की खेती करके खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। सागवान के पेड़ का इस्तेमाल प्लाईवुड और दवाइयों को बनाने में किया जाता है। ऐसे में इस पेड़ की बाजार में काफी मांग है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से -

Teak Wood Plantation Price Know Sagwan Farming Costs Techniques And Income In India
Business Ideas - फोटो : Istock

आपको शायद ही इस बारे में पता होगा कि सागवान का पेड़ 200 सालों तक जिंदा रहता है। इस पेड़ की लकड़ियों का इस्तेमाल प्लाईवुड, जहाज, फर्नीचर और रेल के डिब्बों को बनाने में किया जाता है।

Teak Wood Plantation Price Know Sagwan Farming Costs Techniques And Income In India
Business Ideas - फोटो : istock

इसके अलावा दवाइयों को बनाने में भी सागवान के पेड़ का उपयोग किया जाता है। ऐसे में इस पेड़ की काफी मांग बाजार में है। आप सागवान के पौधों की खेती दोमट मिट्टी में कर सकते हैं। सागवान के पेड़ सामान्य टेंपरेचर में काफी तेजी से विकास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teak Wood Plantation Price Know Sagwan Farming Costs Techniques And Income In India
Business Ideas - फोटो : istock

एक बार तैयार होने के बाद सागवान का पेड़ बाजार में आसानी से 25 से लेकर 40 हजार की कीमत पर बिक जाता है। ऐसे में अगर आप एक एकड़ जमीन पर 120 सागवान के पौधों को लगाते हैं।

विज्ञापन
Teak Wood Plantation Price Know Sagwan Farming Costs Techniques And Income In India
Business Ideas - फोटो : istock

वहीं जब ये सभी पेड़ तैयार हो जाएंगे। उसके बाद आप आसानी से इन पेड़ों की लकड़ियों को बेचकर लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो सागवान के पेड़ के जरिए बंपर कमाई कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed