UPI Cash Withdrawal: हाल ही में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत अब लोग यूपीआई के जरिए भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इस नई सुविधा को इंटर ऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल के नाम से जाना जा रहा है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोगों को एटीएम से कैश निकालने के लिए एटीएम और डेबिट कार्ड को साथ ले जाने की जरूरत नहीं है। वे आसानी से अपने मोबाइल फोन की मदद से यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद एटीएम और डेबिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड की घटनाएं भी काफी कम हो जाएंगी। एटीएम से पैसे निकालते समय व्यक्ति केवल फोन के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन करके पैसा निकाल सकेगा। ऐसे में कार्ड स्कीमिंग का खतरा काफी कम हो जाएगा। वहीं कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालते समय भी एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -
UPI Cash Withdrawal: यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसे निकालते समय क्या अलग से देना होगा चार्ज? जानें क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन