देश में ऐसे छात्रों की संख्या काफी अधिक है, जो स्कूल जाने के लिए बस या किन्हीं अन्य साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में स्कूल आने जाने के दौरान उनका काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है। छात्रों की इसी समस्या को देखते हुए तमिलनाडु सरकार एक खास योजना चला रही है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को मुफ्त बस पास की सुविधा दी जाती है। बस पास की मदद से तमिलनाडु में पढ़ने वाले छात्र सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। उन्हें यात्रा करने के लिए किसी भी प्रकार के पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। तमिलनाडु में पढ़ने वाले कई छात्र सरकार की इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं। इसके लिए स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। स्मार्ट कार्ड की मदद से वे बस में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Free Bus Pass Scheme: इस स्कीम के तहत छात्रों को मिल रहा है मुफ्त बस पास, जानें इसके बारे में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 15 Mar 2022 04:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन