फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: फ्रिज, एसी, कूलर चलाने के बाद भी आएगा कम बिजली बिल, सिर्फ करने होंगे ये काम

Sun, 05 Jun 2022 01:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Summer Tips How to Save Electricity Bill in Hindi
How to save electricity Bill - फोटो : Istock

How To Save Electricity Bill: इस साल पड़ रही भीषण गर्मी के चलते कई लोग परेशान हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में नए एसी और कूलर को लगवा रहे हैं। वहीं गर्मी के सीजन में जो चीज लोगों को ज्यादा परेशान करती है। वह है बिजली का बिल। आज की बढ़ती महंगाई के दौर में बिजली का बिल एक अलग बोझ बन जाता है। अगर आप भी अपने घरों में एसी कूलर और फ्रीज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हर महीने काफी ज्यादा बिजली का बिल आता होगा। इसी कड़ी में आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके घर का बिजली का बिल काफी कम आएगा। ऐसे में बिजली के ऊपर होने वाले अतिरिक्त खर्च की आप बचत कर सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में विस्तार से - 

Summer Tips How to Save Electricity Bill in Hindi
How To Save Electricity Bill - फोटो : Pixabay

बिजली बिल की बचत करने के लिए आपको अपने घरों में स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करना चाहिए। पुराने समय के उपकरण बिजली की काफी ज्यादा खपत करते हैं। ऐसे में उनके उपयोग करने पर हर महीने बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आपको अपने घरों में स्मार्ट और फाइव स्टार रेटिंग वाले उपकरण का उपयोग करना चाहिए।

Summer Tips How to Save Electricity Bill in Hindi
How To Save Electricity Bill - फोटो : Pixabay

अक्सर लोग अपने घरों में एसी को काफी कम टेम्परेचर पर चलाते हैं। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो ऐसा करने पर आपके बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। आपको अपने एसी का टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस पर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Tips How to Save Electricity Bill in Hindi
How To Save Electricity Bill - फोटो : Pixabay

इसके अलावा आपको अपने एसी में टाइमर भी सेट कर देना चाहिए। ऐसा करने पर रूम ठंडा होते ही एसी अपने आप बंद हो जाता है। इस उपाय को फॉलो करने पर आपके बिजली की काफी बचत होगी। 

विज्ञापन
Summer Tips How to Save Electricity Bill in Hindi
How To Save Electricity Bill - फोटो : Istock

अक्सर लोग बिना उपयोग के ही टीवी, पंखे और एसी को चलाकर रखते हैं। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो आपको ऐसा करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। बेवजह इन उपकरणों का उपयोग करने पर घर के बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed