Summer Tips: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान के पारे ने 40 के आंकड़े को पार कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई कूलिंग चाहता है। इस कारण कई लोग अपने घरों में नए एसी और कूलर लगवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है। ऐसे में कूलर की गर्म हवा से कई लोग परेशान हैं और उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे रामबाण उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका कूलर भी घर में एसी जैसी ठंडी हवा देने लगेगा। ऐसे में आपको गर्मी से निजात पाने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में -
Summer Tips: अगर आपका कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा, तो अपनाएं ये आसान टिप्स मिलेगी एसी जैसी कूलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूलर को खुली जगह या खिड़की के पास ही रखें
गर्मियों के सीजन में अधिकतर लोग कूलर को कमरे के भीतर रखते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको ऐसा करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। कमरे के भीतर कूलर का इस्तेमाल करने पर रूम जल्दी ठंडा नहीं हो पाता है। कूलर को हमेशा खुली जगह या खिड़की के पास रखना चाहिए। ऐसा करने पर उससे ठंडी हवा मिलती रहती है।
धूप से बचाएं
अगर आपने अपने कूलर को किसी ऐसी जगह पर लगा रखा है, जहां उस पर सीधे धूप पड़ती है। ऐसे में कूलर से कमरे के भीतर गर्म हवा आएगी। कूलर को हमेशा ठंडी जगह पर रखना चाहिए, ताकि उससे हमेशा ठंडी हवा आती रहे।
आप अपने कूलर को किसी ऐसी जगह पर रख सकते हैं, जहां पर वेंटिलेशन अच्छा हो। अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर कूलर को रखने से आपका कूलर ठंडी हवा देगा। ऐसे में कमरे के भीतर ठंडक बनी रहेगी।
पानी समय से भरें
इसके अलावा अगर आप अपने कूलर के भीतर पानी को नियमित ढंग से नहीं भरते। इस स्थिति में पानी गर्म हो जाएगा, जिसके चलते वह ठंडी हवा नहीं दे पाएगा। आपको हमेशा कूलर के भीतर ठंडे पानी को नियमित ढंग से भरते रहना चाहिए। इससे कूलर आपके कमरे को अच्छे से कूल करने का काम करेगा।