फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Yojana: किन महिलाओं को नहीं मिल सकता सुभद्रा योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Tue, 17 Sep 2024 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Subhadra Yojana: who is not eligible for this Subhadra scheme
कौन महिलाएं सुभद्रा योजना के लिए अपात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala

Subhadra Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या अब भी काफी ज्यादा है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जो लोग अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे बसर करने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई गैर-सरकारी संस्थाएं काम करती हैं। इसके अलावा राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इसी क्रम में आज यानी 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभद्रा योजना की शुरुआत की। इस योजना को महिलाओं के लिए शुरू किया गया है यानी सिर्फ महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले पाएंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कौन सी महिलाएं हैं जिन्हें ये लाभ नहीं मिल पाएगा? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कौन सी महिलाएं योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Subhadra Yojana: who is not eligible for this Subhadra scheme
कौन महिलाएं सुभद्रा योजना के लिए अपात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना और लाभ को जान लें

  • दरअसल, सुभद्रा योजना को ओडिशा में रहने वाली महिलाओं के लिए शुरू किया गया है और इस योजना को राज्य सरकार चलाएगी। इस योजना का लाभ लगभग एक करोड़ महिलाओं को देना है और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाना है।
Subhadra Yojana: who is not eligible for this Subhadra scheme
कौन महिलाएं सुभद्रा योजना के लिए अपात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • बात अगर इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की करें, तो इसमें पात्र महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है। महिलाओं को साल में दो बार 5-5 हजार रुपये की किस्त दी जाएगी। वहीं, इस योजना को 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलाया जाएगा और इन पांच सालों में योजना से जुड़ी प्रत्येक महिला को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Subhadra Yojana: who is not eligible for this Subhadra scheme
कौन महिलाएं सुभद्रा योजना के लिए अपात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो महिलाएं सुभद्रा योजना से जुड़ेंगी उन्हें डेबिट कार्ड भी दिया जाएगा। ऐसे में  हर एक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में जो महिलाएं सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करेंगी उनमें से 100 महिलाओं को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन
Subhadra Yojana: who is not eligible for this Subhadra scheme
कौन महिलाएं सुभद्रा योजना के लिए अपात्र हैं? - फोटो : AdobeStock

किन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा लाभ?

  • सुभद्रा योजना से केवल वे महिलाएं जुड़कर लाभ ले सकती हैं, जो पात्र हैं
  • ऐसे में अगर आप सरकारी नौकरी करती हैं तो आप सुभद्रा योजना के लिए पात्र नहीं हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed