फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: भूलकर भी न करें सोशल मीडिया पर ये गलतियां, वरना लग सकता है 10 लाख रुपये तक जुर्माना और हो सकती है जेल

Tue, 01 Nov 2022 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 01 Nov 2022 03:36 PM IST
विज्ञापन
Social Media Users Avoid These Mistakes Otherwise Have to Pay 10 Lakh Penalty and Go to Jail for Lifetime
सोशल मीडिया के क्या नियम हैं - फोटो : istock

Social Media Alert: जब से हमारे जीवन में मोबाइल आया, तब से हम आगे बढ़ते चले गए हैं। आपकी और हमारी सोच से भी आगे टेक्नोलॉजी निकल चुकी है। घर बैठे एक मोबाइल की मदद से आप लगभग सभी काम कर सकते हैं। विदेश में बैठे किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल करने से लेकर घर बैठे बैंक के काम करने जैसे कई काम मिनटों में हो जाते हैं। ठीक ऐसे ही लोग मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया से भी जुड़े हुए हैं। अपने विचारों से लेकर, फोटो और वीडियो तक लोग यहां पर शेयर करते हैं, लेकिन अगर आप एक सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बनती हैं क्योंकि यहां आपकी एक छोटी सी गलती भी आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं, जिनसे आप पर जुर्माना तो लग ही सकता है। साथ ही आपको आजीवन जेल तक हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Social Media Users Avoid These Mistakes Otherwise Have to Pay 10 Lakh Penalty and Go to Jail for Lifetime
सोशल मीडिया के क्या नियम हैं - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • आपको सबसे पहले अपनी पोस्ट करते समय ये बात ध्यान रखनी है कि आप क्या शेयर कर रहे हैं? क्या आपकी पोस्ट सही है? कहीं आपकी पोस्ट किसी की भावनाओं या किसी समुदाय की भावनाओं को आहात तो नहीं करेगी? आदि। इन सब बातों का ध्यान एक पोस्ट शेयर करते समय आपके दिमाग में होनी चाहिए। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
Social Media Users Avoid These Mistakes Otherwise Have to Pay 10 Lakh Penalty and Go to Jail for Lifetime
सोशल मीडिया के क्या नियम हैं - फोटो : Instagram

नंबर 2

  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी फोरवर्डेड मैसेज या पोस्ट को शेयर न करें, और अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो उसका फैक्ट चेक जरूर करें। स्त्रोत क्या है? सूचना क्या है? किसके लिए शेयर कर रहे हैं? जैसी बातों की जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Social Media Users Avoid These Mistakes Otherwise Have to Pay 10 Lakh Penalty and Go to Jail for Lifetime
सोशल मीडिया के क्या नियम हैं - फोटो : istock

अब नियम जान लीजिए

  • अगर आप कोई ऐसी पोस्ट कर रहे हैं, जो साइबर लॉ का उल्लघंन कर रही है, तो आईटी नियमों के तहत आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि भारत में साइबर कानून के लिए एक मात्र कानून है।
विज्ञापन
Social Media Users Avoid These Mistakes Otherwise Have to Pay 10 Lakh Penalty and Go to Jail for Lifetime
सोशल मीडिया के क्या नियम हैं - फोटो : istock
  • भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सन 2000 के तहत इसमें जुर्माने और सजा का प्रावधान है। किसी के अकाउंट को हैक करना, चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, बनाना, अपने पास सुरक्षित रखना या किसी को भेजना, किसी की पहचान का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है। वहीं, आप अपने डाटा का इस्तेमाल किए जाने पर सेक्शन 43 के तहत हर्जाने की मांग कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed