Smartphone Tips and Tricks: स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। इसके आने के बाद दुनिया भर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। न्यूज अपडेट, एंटरटेनमेंट, बिजनेस, एजुकेशन से लेकर दूसरे कई जरूरी कामों के लिए आज हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, मोबाइल का लंबे समय तक उपयोग करने के लिए उसकी बैटरी पावर अच्छी होनी जरूरी है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते दुनिया भर में स्मार्टफोन को खरीदते समय ग्राहक मोबाइल के बैटरी बैक-अप पर विशेष ध्यान रखते हैं। इसी वजह से आज कई नए स्मार्टफोन अच्छे बैटरी बैकअप पावर के साथ आ रहे हैं। हालांकि, कई बार स्मार्टफोन का उपयोग करते समय उसकी बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होने लगती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या आ रही है, तो आज हम आपको उन खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपके स्मार्टफोन की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
Smartphone Tips and Tricks: जल्द खत्म हो जाती है आपके स्मार्टफोन की बैटरी, तो अपनाएं ये टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई को करें ऑफ
अक्सर कई यूजर्स अपने स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई को ज्यादातर समय ऑन करके रखते हैं। अगर आप भी अपने मोबाइल फोन में इन्हें ऑन करके रखते हैं, तो इस स्थिति में स्मार्टफोन की बैटरी काफी जल्दी ड्रेन होगी। आपको ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई का इस्तेमाल जरूरत के समय ही करना चाहिए।
गैर जरूरी ऑन स्क्रीन विजेट्स को स्क्रीन से हटाएं
आपको अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन से गैर जरूरी स्क्रीन विजेट्स को हटा देना चाहिए। ऑन स्क्रीन विजेट स्मार्टफोन की बैटरी को काफी तेजी से ड्रेन करने का काम करते हैं।
ऑटो सिंक फीचर को करें ऑफ
जीमेल, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि कई एप्स में हम ऑटो सिंक फीचर को ऑन कर देते हैं। ऑटो सिंक फीचर ऑन होने से स्मार्टफोन की बैटरी काफी जल्दी ड्रेन होती है। ऐसे में आपको लंबे समय तक स्मार्टफोन की बैटरी का उपयोग करने के लिए ऑटो सिंक फीचर को ऑफ कर देना चाहिए।
एप को इस्तेमाल करने के बाद करें उसे पूरी तरह क्लोज
अक्सर यूजर्स एप का इस्तेमाल करने के बाद उसे पूरी तरह क्लोज नहीं करते हैं। ऐसा करने पर बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होती है। आपको स्मार्टफोन में एप का उपयोग करने के बाद उसको पूरी तरह क्लोज कर देना चाहिए। आप नेविगेशन पैनल में मिनिमाइज बटन का इस्तेमाल करके एप को पूरी तरह क्लोज कर सकते हैं।