सर्दियों के मौसम में ठंड से राहत पाने के लिए कई लोग रात में हीटर चलाकर सोना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए क्योंकि आपकी यह आदत गंभीर हादसे की वजह बन सकती है। हर साल सर्दियों के सीजन में हीटर से जुड़े आग लगने, दम घुटने और करंट लगने के कई मामले सामने निकलकर आते हैं।
Room Heater: रात में हीटर चलाकर सोते हैं? तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
क्या रात के समय हीटर को चलाकर सोना ठीक है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीटर का सबसे बड़ा खतरा बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी है। लगातार हीटर चलने से ऑक्सीजन लेवल गिर सकता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या दिल के मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है। इस कारण कमरे में थोड़ी वेंटिलेशन रखना बेहद जरूरी है।
IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का क्रिसमस ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में कर आइए दुबई की सैर, जानें डिटेल्स
आपको हीटर को कभी बिस्तर या पर्दे के पास नहीं रखना चाहिए। हीटर की गर्म हवा से कपड़ा सुलग सकता है और आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हीटर को हमेशा फर्श या स्थिर जगह पर रखें। यह भी सुनिश्चित करें की हीटर के पास कोई ज्वलनशील वस्तु न हो।
Bike Tips: ठंड में सुबह-सवेरे बाइक नहीं हो रही स्टार्ट, तो इन ट्रिक्स से करें तुरंत चालू
आपको हीटर ऑन करके सोने की गलती नहीं करनी चाहिए। कमरे को बंद करें थोड़ी देर के लिए हीटर को चलाएं, जब कमरा गर्म हो जाए तो हीटर ऑफ करके सोएं। अगर आप हीटर को चलाकर सो जाते हैं तो कमरे के भीतर ऑक्सीजन लेवल गिरने पर आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Indian Railways GK: भारत की कौन-सी ट्रेन करती है सबसे लंबी दूरी का सफर तय? यहां जानें
आपको हमेशा ISI मार्क वाले हीटर ही खरीदना चाहिए और वायरिंग की स्थिति भी जांचते रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को बड़े हादसे से बचा सकती है। आपको समय समय पर हीटर की सर्विसिंग भी कराते रहनी चाहिए।
Air Purifier: खरीदने जा रहे हैं एयर प्यूरीफायर, तो जान लें ये बातें नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना