फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: जॉब करने के साथ-साथ इन बिजनेस को शुरू करके कर सकते हैं मोटी कमाई, जानिए डिटेल्स

Thu, 13 Feb 2025 03:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

अगर आप भी जॉब करते हुए कोई साइड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। इन बिजनेस के जरिए आप अच्छी-खासी आमदनी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Side Business Ideas for Full-Time Workers Check Investment and Profit Full Details in Hindi
Side Business Ideas - फोटो : AdobeStock

Side Business Ideas: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो जॉब करने के साथ-साथ साइड बिजनेस से आमदनी करना चाहते हैं। अगर आप भी जॉब करते हुए कोई साइड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जिन बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, उनमें जोखिम भी कम होगा। वहीं अगर आपका यह व्यवसाय सफल साबित होता है, तो इसे आप धीरे-धीरे बड़े स्केल पर ले जा सकते हैं। हालांकि, इन बिजनेस का अच्छे से संचालन करने के लिए आपका स्किल्ड होना जरूरी है। इसके अलावा, आपके पास एक अच्छी योजना भी होनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि किन-किन साइड बिजनेस को आप जॉब करते हुए शुरू करके अच्छी-खासी आमदनी कर सकते हैं?

Side Business Ideas for Full-Time Workers Check Investment and Profit Full Details in Hindi
Side Business Ideas - फोटो : AdobeStock

यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज

आप जॉब करते हुए थोड़ा समय निकालकर अपना यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज शुरू कर सकते हैं। अगर आप किसी खास विषय जैसे टेक, बिजनेस, एजुकेशन आदि में रुचि रखते हैं, तो उस विषय पर अपना यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज बनाकर वीडियो बना सकते हैं।

Side Business Ideas for Full-Time Workers Check Investment and Profit Full Details in Hindi
Side Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

अगर लोगों को आपके वीडियो पसंद आते हैं, तो कुछ महीनों के भीतर आप अपनी अच्छी-खासी ऑडियंस बना सकते हैं। इसके बाद आप स्पॉन्सरशिप और एड्स के माध्यम से अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इसमें आपके पास स्क्रिप्ट लिखने, वीडियो एडिटिंग, वॉइस ओवर आदि की स्किल होनी जरूरी है।

Investment Tips: 10_10_10 फॉर्मूले से अपनी बिटिया की शादी के लिए जुटा सकते हैं करीब 20 लाख रुपये, जानिए स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Business Ideas for Full-Time Workers Check Investment and Profit Full Details in Hindi
Side Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन कोचिंग या ट्यूशन

अगर आप गणित, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग आदि किसी विषय की अच्छी समझ रखते हैं, तो ऑनलाइन क्लासेस या ऑफलाइन ट्यूशन शुरू कर सकते हैं। इस व्यवसाय की मदद से भी आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Side Business Ideas for Full-Time Workers Check Investment and Profit Full Details in Hindi
Side Business Ideas - फोटो : Adobe Stock

फ्रीलांसिंग

अगर आप किसी स्किल में काफी पारंगत हैं, जैसे वॉइस ओवर, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग आदि, तो आप जॉब करने के साथ-साथ फ्रीलांसिंग के जरिए अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed