Mobile Buying Tips: वर्तमान समय में मोबाइल हर किसी की जीवन का हिस्सा बन गया है। अगर लोगों से कुछ मिनट के लिए ही मोबाइल ले लिया जाए, तो वो परेशान हो जाते हैं। कई बार लोगों को महंगे फोन रखने का शौक होता है, लेकिन बजट कम होने की वजह से वो सेकेंड हैंड फोन लेना पसंद करते हैं। कम दाम में सेम फीचर वाला फोन मिल जाता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शोरूम या किसी दुकान से आसानी से सेकेंड हैंड फोन खरीदा जा सकता है। लेकिन सेकेंड हैंड फोन खरीदना सुरक्षित नहीं होता है।
कई बार ऐसा होता है कि लोग सेकेंड हैंड फोन खरीदकर फंस जाते हैं। कई बार लोगों को चोरी का फोन खरीदने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि लोगों को पता नहीं होता है कि वो जिस फोन को खरीद रहे हैं वो चोरी का है या सही है। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ टिप्स बताते हैं, जिससे आप चोरी का फोन खरीदने से बच सकते हैं।
2 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है?
- फोटो : Adobe stock
IMEI नंबर से कर सकते हैं पहचान
अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरीद रहे हैं, तो IMEI नंबर से पता कर सकते हैं कि मोबाइल चोरी का है या नहीं। यह एक यूनिक कोड है जो हर फोन में रहता है। चोरी या गुम होने की शिकायत में पुलिस सबसे पहले इसी कोड का इस्तेमाल करती है।
3 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरदीते हैं, तो सबसे पहले उसका IMEI नंबर की जांच करें। यह नंबर फोन की बॉक्स पैकिंग, बिल और फोन की सेटिंग्स में भी होता है। आप *#06# डायल करके भी IMEI का पता लगा सकते हैं। इसके बाद सरकारी वेबसाइट या एप पर जाकर यह पता किया जा सकता है कि फोन ब्लैकलिस्टेड तो नहीं है। अगर नंबर सही है और ब्लैकलिस्ट में नहीं है, तो फिर फोन सही है और आप खरीद सकते हैं।
Indian Railways: भारतीय रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, अब टीटीई को करना होगा ये काम, यात्रियों को मिलेगा फायदा
4 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
वारंटी और बिल की भी करें जांच
अगर आप सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते हैं, तो आप उसका ओरिजिनल बिल जरूर देखें। इसमें कहां से फोन खरीदा है, जिसमें पूरी जानकारी ह। अगर ऑफलाइन किसी दुकान से खरीदा है तो उसमें विक्रेता की सील और साइन जरूरी है। इसके अलावा वारंटी कार्ड भी मदद करता है।
Aadhaar Card: आधार में करवाना है नाम, एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट, तो जानें क्या है तरीका
5 of 5
कैसे चेक करें फोन चोरी का तो नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
फोन की वारंटी बची रहती है तो आप सर्विस सेंटर की भी मदद ले सकते हैं। साथ ही फोन की फिजिकल कंडीशन को ध्यान से देखना चाहिए। स्क्रीन, कैमरा, बॉडी और चार्जिंग पोर्ट अच्छे हैं या नहीं। कई बार चोरी के फोन में छेड़छाड़कर डुप्लीकेट पार्ट्स लगा दिया जाता है। अगर ऐसा कुछ है तो समझ जाना चाहिए की फोन चोरी का है।