फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार में करवाना है नाम, एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट, तो जानें क्या है तरीका

Mon, 08 Sep 2025 07:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 08 Sep 2025 07:51 AM IST
सार

Aadhaar Card Update Kaise Karein: अगर आपको आधार कार्ड में अपना नाम, मोबाइल नंबर आदि अपडेट करवाना है, तो आप करवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update How to Change Name, Address or Mobile Number step by step process
आधार में नाम अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

How to Change Name, Address or Mobile Number In Your Aadhaar Card: हमें चाहे कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम करवाना हो, तो हमें इसके लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। बैंक से जुड़ा काम हो या फिर आपको सिम कार्ड लेना हो आदि ऐसे कामों के लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। आज के इस दौर में ये एक जरूरी दस्तावेज हैं।



भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, कई बार लोगों को अपने आधार में नाम, मोबाइल नंबर या एड्रेस जैसी चीजों को किन्हीं कारणों से अपडेट करवाना होता है। अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करनी है तो आप अपडेट करवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update How to Change Name, Address or Mobile Number step by step process
आधार में नाम अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इस तरीके से करवा सकते हैं अपडेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी किसी कारण से अपने आधार कार्ड में नाम, एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है तो आप कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है और फिर जिस दिन आपको केंद्र पर बुलाया जाता है, उस दिन आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
Aadhaar Card Update How to Change Name, Address or Mobile Number step by step process
आधार में नाम अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • ध्यान रहे केंद्र पर अपना आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेज लेकर जरूर जाएं
  • यहां जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसे भरना होता है
  • इस करेक्शन फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर समेत मांगी गई बाकी जानकारी भी भरनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update How to Change Name, Address or Mobile Number step by step process
आधार में नाम अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब जब आप करेक्शन फॉर्म भर चुके हैं तो इस फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी लगा दें
  • इसके बाद आपको अपनी बारी का इंतजार करना है और संबंधित अधिकारी से जाकर मिलना है
  • जहां पर पहले आपका फॉर्म चेक होता है और फिर आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
विज्ञापन
Aadhaar Card Update How to Change Name, Address or Mobile Number step by step process
आधार में नाम अपडेट कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं और आपकी पहचान सत्यापित की जाती है
  • साथ ही आपका फोटो भी क्लिक किया जाता है
  • फिर आपकी जानकारी को सिस्टम में फीड किया जाता है और अपडेट किया जाता है
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपके द्वारा अपडेट करवाई गई चीज आपके आधार कार्ड में अपडेट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed