National Cyber Crime Reporting Fake Portal Alert: सोचिए कि सरकार ने शिकायत करने के लिए एक पोर्टल बनाया, जहां पर आप साइबर क्राइम या किसी धोखाधड़ी की शिकायत कर सकते हैं। पर जालसाज अगर इसी वेबसाइट के नाम पर ठगी करने लगे तो फिर क्या?
{"_id":"6a3fae88dcfe5130650b1d1a","slug":"scammers-are-using-screenshots-and-fake-versions-of-the-national-cyber-crime-reporting-portal-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: साइबर क्राइम की जिस वेबसाइट पर करनी होती है शिकायत, अब उसे ही फर्जी बनाकर ठगी कर रहे स्कैमर्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cyber Fraud: साइबर क्राइम की जिस वेबसाइट पर करनी होती है शिकायत, अब उसे ही फर्जी बनाकर ठगी कर रहे स्कैमर्स
Sat, 27 Jun 2026 04:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:35 PM IST
सार
Cyber Crime Ki Fake Website Ki kaise Phechan Kare: अगर आप भी ब्राउजर पर साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट सर्च कर रहे हैं, तो जरा रुक जाइए। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
- फोटो : Amar Ujala AI
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है ये नया फ्रॉड?
- दरअसल, हाल ही में एक ऐसे स्कैम के बारे में पता चला है जिसमें साइबर अपराधी साइबर क्राइम रिपोर्ट करने की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं
- साइबर दोस्त I4C ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसको लेकर एक पोस्ट किया है
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
- फोटो : अमर उजाला
- इसमें एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें दिखाया गया है कि जो लोग ब्राउजर पर ये सर्च कर रहे हैं कि साइबर क्राइम को कैसे रिपोर्ट करें
- ऐसे लोगों के लिए जालसाजों ने असली दिखने वाली फेक साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने वाले वेबसाइट तैयार की है
- स्कैमर्स नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के स्क्रीनशॉट इस्तेमाल कर फेक वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं
🚨Scam Alert!
— CyberDost I4C (@Cyberdost) June 25, 2026
Scammers are using screenshots & fake versions of the National Cyber Crime Reporting Portal to trick citizens searching for "how to report cybercrime" pic.twitter.com/j64yFVvuIZ
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे होती है नकली पोर्टल के नाम पर लोगों से ठगी?
- आप जैसे ही इस फेक वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं और इसे खोलते हैं
- यहां पर आपको 'Your Device/Computer has been blocked' जैसा नॉटिफिकेशन आ सकता है
- इसके बाद डिवाइस को अनब्लॉक करने के लिए स्कैमर्स आपसे पैसों की मांग करते हैं
- पर जान लें साइबर दोस्त I4C ने लोगों से न घबराने की अपील की है
- साथ ही ये भी कहा गया है कि किसी को भी कोई पेमेंट न करें
विज्ञापन
साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने का आधिकारिक पोर्टल कौन सा है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बचें इस फ्रॉड से?
- कभी भी ब्राउजर पर 'साइबर क्राइम को कैसे रिपोर्ट करें' या 'साइबर क्राइम वेबसाइट' आदि सर्च न करें
- हमेशा खुद ब्राउजर पर सीधे http://cybercrime.gov.in टाइप करें
- इससे आप सीधे सरकार द्वारा बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं और यहां फ्रॉड की रिपोर्ट कर सकते हैं और ठगी से भी बच सकते हैं