फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, इस योजना में आवेदन करके बुढ़ापे की चिंता करें खत्म; सरकार देगी पेंशन!

Sat, 27 Jun 2026 04:02 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 04:02 PM IST
सार

आज हम आपको सरकार की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत खासतौर पर किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। 

विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai, Documents, Benefits And Pension Amount
PM Kisan Maandhan Yojana - फोटो : AI Generated

देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए केंद्र सरकार एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसका नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस योजना का लक्ष्य किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि 60 वर्ष की आयु के बाद उन्हें नियमित मासिक आय मिलती रहे। योजना के तहत पात्र किसानों को हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। वे किसान जिनके पास सीमित कृषि भूमि है और जो निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं। वे इस योजना के साथ जुड़ सकते हैं। 

PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai, Documents, Benefits And Pension Amount
PM Kisan Maandhan Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 वर्ष तक की आयु के छोटे और सीमांत किसान रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। योजना में शामिल होने के बाद किसान को अपनी आयु के अनुसार हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है। यह निवेश 60 वर्ष की आयु पूरी होने तक करना होता है। 60 की आयु के बाद लाभार् किसान को हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिलती है। अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो पात्र जीवनसाथी को पारिवारिक पेंशन मिलेगी। 

PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai, Documents, Benefits And Pension Amount
PM Kisan Maandhan Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। आवेदन के समय जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। इसके बाद पात्रता के आधार पर योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai, Documents, Benefits And Pension Amount
PM Kisan Maandhan Yojana - फोटो : AdobeStock

यह योजना खासतौर पर उन किसानों के लिए उपयोगी है, जिनकी आय का मुख्य स्रोत खेती है और जिनके पास वृद्धावस्था में नियमित आय का कोई अन्य साधन नहीं होता है। अगर आप इस योजना के साथ कम उम्र में जुड़ते हैं, तो आपको कम अंशदान करना होगा। इस योजना में  किसान छोटी-छोटी बचत के जरिए भविष्य के लिए पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai, Documents, Benefits And Pension Amount
PM Kisan Maandhan Yojana - फोटो : AdobeStock

हालांकि, इस स्कीम में आवेदन करने से पहले किसानों को अपनी पात्रता और योजना की सभी शर्तों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। देश में यह योजना लोकप्रिय है। कई किसान इस स्कीम में आवेदन करने के बाद अंशदान कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed