तकनीक और इंटरनेट के विकास ने आज बैंकिंग सिस्टम को काफी आसान बना दिया है। आज बैंक से जुड़े हमारे कई महत्वपूर्ण कार्य घर बैठे आसानी से हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिली है। इन दिनों SBI YONO एसएमएस फिशिंग स्कैम को लेकर कई खबरें सामने निकलकर आ रही हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यूजर्स के साथ फिशिंग करके फ्रॉड किया गया है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते कुछ सालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के साथ फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आई हैं। ऐसे में अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
एसबीआई ग्राहक सावधान: चल रही है बड़ी धोखाधड़ी, भूलकर भी न करें ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन