फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Home Loan: लेना चाहते हैं अपने सपनों का घर, तो एसबीआई दे रहा है सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन

Sat, 04 Jun 2022 01:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
SBI Home Loan in Lowest Interest Rate Know Eligibility and How to Apply Full Details in Hindi
SBI Home Loan - फोटो : Istock

SBI Home Loan: अपने सपनों का घर हर कोई चाहता है। हालांकि, आमदनी कम होने की वजह से व्यक्ति हमेशा घर बनाने के लिए पैसे इकट्ठा करता रहता है। वहीं आज के दौर में महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में घर खरीदने या उसे बनाने का सपना व्यक्ति से दूर होता चला जा रहा है। ऐसी स्थिति में आपको सस्ती ब्याज दरों पर लोन लेकर अपना घर बनवाना चाहिए। अगर आप भी अपने घर का ख्वाब देख रहे हैं, तो एसबीआई आपके इस सपने को पूरा कर सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको SBI के कुछ Home Loans के बारे में बताने वाले हैं। ये होम लोन्स सस्ती ब्याज दरों पर मिल रहे हैं। ऐसे में इन होम लोन्स को लेकर आप अपने सपनों के घर को खरीद या उसे बना सकते हैं। इन होम लोन्स को लेने पर आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। हालांकि, इन होम लोन्स पर कितना इंटरेस्ट रेट लगेगा। वह आपके सिबिल स्कोर द्वारा तय किया जाएगा। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो आपको सस्ती दरों पर ये होम लोन्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -

SBI Home Loan in Lowest Interest Rate Know Eligibility and How to Apply Full Details in Hindi
home loan- new - फोटो : i stock

एसबीआई आपको कई तरह के होम लोन्स देता है। इनमें एसबीआई रेगुलर होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर ऑफ होम लोन, एनआरआई होम लोन, एसबीआई फ्लेक्सी पे होम लोन, एसबीआई प्रीविलेज होम लोन प्रमुख हैं।

SBI Home Loan in Lowest Interest Rate Know Eligibility and How to Apply Full Details in Hindi
home loan- new - फोटो : i stock

एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक अगर महिला होम लोन ले रही है, तो उनको 5 बेसिस प्वाइंट्स की खास छूट मिलती है। उनके लिए न्यूनतम ब्याज दर 6.65 प्रतिशत तय की गई है। इसके अलावा अगर आप एसबीआई के खाताधारक हैं। इस स्थिति में आपको 'अपना घर' कैटेगरी के अंतर्गत इंटरेस्ट रेट में बेसिस प्वाइंट्स की स्पेशल छूट मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Home Loan in Lowest Interest Rate Know Eligibility and How to Apply Full Details in Hindi
home loan- new - फोटो : i stock

एसबीआई के इन होम लोन्स में किसी प्रकार का हिडन चार्जेस भी नहीं है। वहीं बात अगर इंटरेस्ट रेट की करें, तो आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://homeloans.sbi/downloads/HL_ROI.jpg पर विजिट करके होम लोन्स इंटरेस्ट रेट के बारे में चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SBI Home Loan in Lowest Interest Rate Know Eligibility and How to Apply Full Details in Hindi
home loan- new - फोटो : i stock

एसबीआई द्वारा मिलने वाले इन होम लोन्स के लिए आपको किसी गारंटर की जरूरत नहीं है। अगर आप एसबीआई के इनमें से किसी होम लोन के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको KYC-PAN, एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ, अपनी आय का प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट और एक फोटोग्राफ की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed