फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Doorstep Banking: SBI के इन ग्राहकों को घर बैठे मिलती है डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Fri, 19 Aug 2022 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
SBI Doorstep Banking Service you can take Banking service at your home know all details here in Hindi
SBI Doorstep Banking - फोटो : Istock

SBI Doorstep Banking: अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। एसबीआई अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग की खास सर्विस ऑफर कर रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस सर्विस के बारे में आप में से बेहद कम लोग ही जानते हैं। कोरोना महामारी के दौरान एसबीआई ने डोरस्टेप बैंकिंग की शुरुआत की थी। इस दौरान एसबीआई लोगों के घर पर जाकर बैंकिंग सर्विस दे रहा था। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता होना चाहिए। एसबीआई की डोरस्टेप बैंकिंग की सर्विस का फायदा सभी लोगों को नहीं मिलता है। इसका लाभ केवल सीनियर सिटीजन, खतरनाक बीमारी से ग्रस्त लोग, दिव्यांग, नेत्रहीन आदि लोग ही उठा सकते हैं। हालांकि, इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको पहले आवेदन करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एसबीआई के डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के बारे में विस्तार से - 

SBI Doorstep Banking Service you can take Banking service at your home know all details here in Hindi
SBI Doorstep Banking - फोटो : Istock

एसबीआई के डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं, जिनका घर उनके होम ब्रांच के 5 किलोमीटर के दायरे के अंदर है। अगर आप एसबीआई के डोरस्टेप बैंकिंग का फायदा उठाना चाहते हैं। 

SBI Doorstep Banking Service you can take Banking service at your home know all details here in Hindi
SBI Doorstep Banking - फोटो : Istock

इसके लिए आपको एसबीआई के टोल फ्री नंबर 1800 1037 188 या 1800 1213 721 पर कॉल करके डोरस्टेप बैंकिंग के लिए अप्लाई करना होगा। डोरस्टेप बैंकिंग में आपको पिकअप सर्विस, डिलीवरी सर्विस से लेकर कई अन्य तरह की सेवाएं भी मिलती हैं। इस सुवधा को केवल बैंक के होम ब्रांच में ही दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Doorstep Banking Service you can take Banking service at your home know all details here in Hindi
SBI Doorstep Banking - फोटो : Istock

डोरस्टेप बैंकिंग के तहत आप अधिकतम 20,000 रुपये तक ही कैश निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप 20 हजार रुपये तक की राशि को बैंक में डिपॉजिट भी कर सकते हैं। इसमें नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए सर्विस चार्ज 60 रुपये प्लस जीएसटी और फाइनेंशियल सर्विस के लिए 100 रुपये सर्विस चार्ज प्लस जीएसटी है।

विज्ञापन
SBI Doorstep Banking Service you can take Banking service at your home know all details here in Hindi
SBI Doorstep Banking - फोटो : Istock

डोर स्टेप बैंकिंग में आपको और भी कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। इसमें आप अपने घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट, चेक बुक, डिमांड ड्राफ्ट भी मंगवा सकते हैं। हाल ही में एसबीआई ने डोरस्टेप बैंकिंग को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उसने इस बात की जानकारी दी है कि दिव्यांग ग्राहकों को 1 महीने में 3 डोरस्टेप बैंकिंग की सर्विस दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed