Aadhaar Card: आधार कार्ड आने के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट तेजी से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। आज आधार कार्ड का उपयोग नौकरी से लेकर वित्त से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज देश भर में एक बड़ी आबादी के पास आधार कार्ड है। वहीं अगर आपके आधार कार्ड में किसी प्रकार की गलती हो जाए, तो आप नामांकन केंद्र पर जाकर आसानी से उसे ठीक करा सकते हैं। यूआईडीएआई द्वारा तय की गई फीस का भुगतान करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, कई मर्तबा आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट तय की गई फीस से ज्यादा पैसों की मांग करता है। अगर आपके आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट ज्यादा पैसे मांग रहा है। ऐसे में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
UIDAI: आधार सेवा केंद्र पर एजेंट मांग रहा है आपसे ज्यादा पैसे, तो ऐसे करें उसकी शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन