कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को परेशान किया, और मौजूदा समय में भी इसका कहर जारी है। कोरोना की वजह से आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान रहा। किसी की नौकरी चली गई, तो किसी के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में सरकार ने देश के गरीब और मधय्म वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना की शुरुआत की थी, जिसे अब सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कई लोगों के पास राशन कार्ड होने के बावजूद भी वो इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि उनका राशन कार्ड उनके गृह नगर का था और वो काम दूसरे राज्य में कर रहे हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 'वन नेशन वन कार्ड' की शुरुआत की। हालांकि, इसके लिए आपको अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो चलिए हम आपको इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"62638cc4f7615a6e043f41d4","slug":"aadhaar-link-to-ration-card-know-how-to-online-with-these-easy-steps-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: अगर आपको भी नहीं मिल रहा मुफ्त राशन, तो ऐसे करें फटाफट राशन कार्ड से आधार को लिंक, मिलने लगेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: अगर आपको भी नहीं मिल रहा मुफ्त राशन, तो ऐसे करें फटाफट राशन कार्ड से आधार को लिंक, मिलने लगेगा लाभ
Sat, 23 Apr 2022 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ऐसे ऑनलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से करवा सकते हैं लिंक:-
स्टेप 1
- राशन कार्ड को आधार कार्ड लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको 'Start Now' के विकल्प को चुनना है। फिर आपको अपना राज्य, जिला और बाकी जरूरी जानकारी यहां पर दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको 'राशन कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने राशन कार्ड नंबर को दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक) भी भरना है। फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके सबमिट कर देना है। अब आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये रहा ऑफलाइन तरीका:-
- अगर आप ऑफलाइन तरीके से अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।