फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan-Aadhaar Link: नाम और पता जैसी चीजें गलत होने से लिंक नहीं हो रहा पैन-आधार? तो इस तरीके से हो सकता है काम

Thu, 29 Jun 2023 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Jun 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Pan Aadhaar Card Link: if mismatch of pan card and aadhaar card details so how to link
पैन कार्ड आधार से लिंक न होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला

Pan Card Link Wiith Aadhaar Card: अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य है और इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2023 है यानी कल तक आपको इस काम को करवा लेना है। वरना आपका पैन कार्ड निष्क्रिय तक हो सकता है। ऐसे में कई लोग इस काम को करवा चुके हैं और कई लोग कर रहे हैं। पर कई लोग ऐसे भी हैं जिनका पैन कार्ड आधार कार्ड से इसलिए लिंक नहीं हो पा रहा है, क्योंकि उनके पैन और आधार की जानकारियां (नाम, जेंडर और पता आदि) एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही है। जबकि पैन को आधार से लिंक करवाने के लिए दोनों दस्तावेजों में सारी जानकारी एक जैसी होनी चाहिए। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये दिक्कतें हैं, तो चलिए जानते हैं आप इस गलती को कैसे ठीक करके पैन को आधार से लिंक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Pan Aadhaar Card Link: if mismatch of pan card and aadhaar card details so how to link
पैन कार्ड आधार से लिंक न होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

पैन को आधार से लिंक करने पर इन कारणों से दिक्कत आ सकती है:-

  • डेमोग्राफिक जानकारी का एक-दूसरे से मेल न खाना
  • जन्मतिथि का अलग-अलग होना
  • जेंडर में गलतियां होना आदि।
Pan Aadhaar Card Link: if mismatch of pan card and aadhaar card details so how to link
पैन कार्ड आधार से लिंक न होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

सबसे पहले पैन और आधार में अपडेट करें सामान जानकारी:-

स्टेप 1

  • अगर आपका पैन कार्ड आधार से इसलिए लिंक नहीं हो पा रहा है कि आपके पैन और आधार की जानकारियां अलग-अलग है, तो सबसे पहले पैन कार्ड में जानकारी अपडेट करें
  • इसके लिए आपको पहले इस लिंक onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Aadhaar Card Link: if mismatch of pan card and aadhaar card details so how to link
पैन कार्ड आधार से लिंक न होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • फिर यूटीआईआईटीएसएल pan.utiitsl.com पर जाना है
  • इसके बाद इस लिंक ssup.uidai.gov.in/web/guests/update पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करें
विज्ञापन
Pan Aadhaar Card Link: if mismatch of pan card and aadhaar card details so how to link
पैन कार्ड आधार से लिंक न होने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब जब आधार और पैन दोनों में जानकारियां अपडेट हो गई हैं, तो फिर आपको इन्हें दोबारा से लिंक करना है
  • इसके लिए आपको इस लिंक eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar पर जाना है और आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed