फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 18वीं किस्त आने से पहले कर लें आवेदन, वरना फिर नहीं मिल पाएगा मौका

Thu, 29 Aug 2024 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Aug 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Registration process for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi: जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं उन्हें चाहिए होता है कि सरकार किसी योजना के जरिए उनकी मदद कर सके। सरकार ऐसा करती भी है, फिर चाहे वो राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार। दरअसल, हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिसमें से एक योजना किसानों के लिए है और वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसलिए अगर आप भी पात्र हैं, लेकिन किसी कारण अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो आप जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाकर इस योजना से जुड़ जाएं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अब अगली बारी 18वीं किस्त की है और अगर आप चाहते हैं कि ये लाभ आपको मिल पाए तो आवेदन करना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Registration process for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका। - फोटो : Istock

क्या लाभ मिलता है लाभार्थियों को?

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है।
Registration process for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका। - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
 

  • आप भी अगर पात्र हैं तो आपको आवेदन के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना पड़ता है
  • यहां पर आपको 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको 'रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन' या 'अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन' में से किसी एक को चुनना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Registration process for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है
  • साथ ही आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भी भरना होता है
  • अब अपना राज्य चुन लें और इसके बाद आपको कैप्चा कोड को को भरना है
  • फिर आपको गेट ओटीपी वाला विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
Registration process for PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना में आवेदन का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आप देखेंगे कि जो मोबाइल नंबर आपने दर्ज करा है उस पर एक ओटीपी आएगा
  • फिर इस आए हुए ओटीपी को यहां भर दें
  • इसके बाद आपको 'प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना होता है
  • फिर अपना जिला, बैंक और आधार की जानकारी भी भरें
  • अब आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं और आखिर में 'सेव' वाले बटन पर क्लिक करना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed