फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Refrigerator Cooling Tips: गर्मियों में फ्रिज की कूलिंग हो गई है कम? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

Tue, 26 May 2026 04:42 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 26 May 2026 04:42 PM IST
सार

गर्मियों में क्या आपका फ्रिज सही कूलिंग नहीं दे रहा है? आज हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से फ्रिज की कूलिंग प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन
Refrigerator Cooling Tips To Keep Your Fridge Cold and Energy Efficient In Summer
Fridge Cooling Tips - फोटो : AI Generated

गर्मियों के मौसम में कई बार फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है। ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि फ्रिज पुराना हो गया है, जबकि असल वजह फ्रिज का गलत इस्तेमाल और मेंटेनेंस की कमी होती है। अगर फ्रिज सही ढंग से कूलिंग नहीं करता है, तो खाने-पीने का सामान जल्दी खराब होने लगते हैं। आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर फ्रिज की कूलिंग को बेहतर कर सकते हैं। सही टेम्परेचर सेटिंग, नियमित सफाई और फ्रिज को सही तरीके से इस्तेमाल करना इसकी परफॉर्मेंस बढ़ाने में मदद करने का काम करता है। खास बात यह है कि इन टिप्स को अपनाने से फ्रिज लंबे समय तक बेहतर स्थिति में काम भी करता है। इससे बिजली का बिल भी नियंत्रित रहता है।

Refrigerator Cooling Tips To Keep Your Fridge Cold and Energy Efficient In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज की कूलिंग के लिए सही टेम्परेचर सेटिंग क्यों जरूरी है?

  • फ्रिज की बेहतर कूलिंग के लिए सबसे जरूरी है सही टेम्परेचर पर उसको सेट करना।
  • कई लोग जरूरत से ज्यादा या कम टेम्परेचर फ्रिज में सेट कर देते हैं।
  • इससे फ्रिज की कूलिंग बिगड़ती है।
  • आपको फ्रिज का तापमान मौसम के हिसाब से सही टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए।
  • सही सेटिंग रखने से कूलिंग बैलेंस रहती है और बिजली की बचत भी होती है।
Refrigerator Cooling Tips To Keep Your Fridge Cold and Energy Efficient In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज ओवरलोड करने से कूलिंग पर क्या असर पड़ता है?

  • फ्रिज को ओवरलोड करना भी कूलिंग कम होने की वजह साबित हो सकता है।
  • फ्रिज में जब जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया जाता है, तो ठंडी हवा सही तरीके से सर्कुलेट नहीं हो पाती है।
  • इससे कुछ हिस्सों में कूलिंग कम हो जाती है।
  • इसके अलावा आपको गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Refrigerator Cooling Tips To Keep Your Fridge Cold and Energy Efficient In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज की डोर सील खराब होने पर कूलिंग क्यों घटती है?

  • डोर सील यानी फ्रिज के दरवाजे की रबर भी कूलिंग में अहम भूमिका निभाने का काम करते हैं।
  • अगर सील ढीली या खराब हो जाए तो ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है।
  • इसका सीधा असर फ्रिज की कूलिंग पर पड़ता है।
  • समय-समय पर डोर सील को चेक करना जरूरी है।
विज्ञापन
Refrigerator Cooling Tips To Keep Your Fridge Cold and Energy Efficient In Summer
Fridge - फोटो : AdobeStock

फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से क्या नुकसान होता है?

  • अगर दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा है तो इस स्थिति में सील को तुरंत बदलवाना चाहिए।
  • इसके अलावा बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने से भी इसकी कूलिंग पर असर पड़ता है।
  • हर बार दरवाजा खुलने पर बाहर की गर्म हवा सीधे अंदर जाती है।
  • इससे तापमान संतुलित रखने में ज्यादा ऊर्जा लगती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed