फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: राशन कार्ड से नाम कटने पर न हो परेशान, चेक करने से लेकर जुड़वाने तक का तरीका यहां जानें

Sat, 29 Oct 2022 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 29 Oct 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Ration Card Tips Name Deleted in Ration Card Check Procedure of Adding Name News in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

Ration Card: आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल में जरूरतमंद हैं और जो गरीब वर्ग से आते हैं। इन लोगों के लिए सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन लगातार करती रहती है। जैसे- लोगों को सस्ते दामों में राशन मिल सके, जिसके लिए लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इस योजना के तहत सस्ते दामों पर राशन मुहैया कराया जाता है। जबकि कोविड काल के बाद से मुफ्त राशन की भी व्यवस्था है, जो अभी भी जारी है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि किसी कारण परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चलिए वो तरीका जानते हैं जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपके राशन कार्ड से किसी का नाम कटा है या नहीं और साथ ही आप ये भी जान सकते हैं कि आप कैसे दोबारा नाम को जुड़वा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

Ration Card Tips Name Deleted in Ration Card Check Procedure of Adding Name News in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे चेक करें कटा हुआ नाम:-

स्टेप 1

  • अगर आपको ये जानना है कि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है।
Ration Card Tips Name Deleted in Ration Card Check Procedure of Adding Name News in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको 'राशन कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना राज्य, जिला ब्लॉक और पंचायत चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card Tips Name Deleted in Ration Card Check Procedure of Adding Name News in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आगे आपको अपनी राशन वाली दुकान, राशन डीलर का नाम और अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना है। इसके बाद आपके सामने कार्डधारकों की लिस्ट आएगी, जहां आप जान सकते हैं कि आपका नाम कटा है या फिर नहीं कटा है।
विज्ञापन
Ration Card Tips Name Deleted in Ration Card Check Procedure of Adding Name News in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं - फोटो : istock

यहां जानें नाम जुड़वाने का प्रोसेस:-

  • अगर लिस्ट से आपका नाम कटा है, तो इसे जुड़वाने के लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना है। यहां फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेज लगाकर जमा करवा दें। फिर सत्यापन होने के लगभग 2 सप्ताह बाद नाम जोड़ दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed