फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tarbandi Yojana: खेत में आवारा पशु अब नहीं करेंगे परेशान, तारबंदी करने के लिए सरकार दे रही इतने रुपये

Wed, 25 Oct 2023 03:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Government Giving 60 Percent Subsidy For Fencing Agriculture Land Under Tarbandi Yojana
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock

देश में किसानों की आय में वृद्धि और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के समक्ष खेती किसानी करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। देश में कई किसानों को आवारा पशुओं की समस्या काफी परेशान करती है। हर साल कई किसानों की फसल आवारा पशु खराब कर देते हैं। इस कारण किसानों को उपज से अच्छा लाभ नहीं प्राप्त होता है। ऐसे में किसानों को दिन रात अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम तारबंदी योजना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं राजस्थान सरकार की इस शानदार योजना के बारे में विस्तार से - 

Rajasthan Government Giving 60 Percent Subsidy For Fencing Agriculture Land Under Tarbandi Yojana
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock

राजस्थान सरकार राज्य के किसानों को खेतों की तारबंदी करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। राजस्थान सरकार राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को तारबंदी योजना के अंतर्गत 48 हजार रुपये यानी 60 प्रतिशत तक और दूसरे किसानों को 40 हजार रुपये यानी 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। 

Rajasthan Government Giving 60 Percent Subsidy For Fencing Agriculture Land Under Tarbandi Yojana
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास 1.5 हेक्टेयर भूमि का होना जरूरी है। 

Bank Holidays November 2023: नवंबर महीने में छुट्टियों की भरमार, कुल इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Government Giving 60 Percent Subsidy For Fencing Agriculture Land Under Tarbandi Yojana
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock

राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Government Giving 60 Percent Subsidy For Fencing Agriculture Land Under Tarbandi Yojana
Tarbandi Yojana - फोटो : Istock

स्कीम में आवेदन करने के लिए किसान ई-मित्र या राजकिसान साथी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। तारबंदी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के पास आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जमाबंदी की नकल आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed