फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unreserved Ticket: ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगी छूट, जानें बुक करने का तरीका

Wed, 15 Jul 2026 07:54 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 15 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

Railone App Ticket Discount: अगर आप ट्रेन के जनरल क्लास में यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, सरकार ने ऑनलाइन टिकट बुक करने पर जो छूट रखी थी वो अलगे साल 31 मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Railways Extends 3% Discount Offer on RailOne App for Unreserved Train Tickets Till March 2027
ऑनलाइन जनरल टिकट डिस्काउंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

Book Unreserved Train Ticket Online: ट्रेन में बिना रिजर्वेशन यानी जनरल बोगी में सफर करने वाले करोड़ों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से खुशखबरी वाली खबर आई है। रेलवे ने अपने डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म 'रेलवन ऐप' (RailOne App) पर मिलने वाली 3 फीसदी की विशेष छूट और बोनस योजना को अगले साल 31 मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है। 



इस फैसले के बाद अब यात्रियों को न सिर्फ स्टेशन पर जाकर लंबी लाइनों में लगने से मुक्ति मिलेगी, बल्कि उनके पैसों की भी सीधी बचत होगी। आइए इस लेख में समझते हैं कि रेलवे के इस नए नियम के तहत आपको डिस्काउंट का फायदा कैसे मिलेगा।

Railways Extends 3% Discount Offer on RailOne App for Unreserved Train Tickets Till March 2027
डिजिटल पेमेंट करने पर तुरंत मिलेगी छूट - फोटो : Adobe Stock

डिजिटल पेमेंट करने पर तुरंत मिलेगी छूट
रेलवे द्वारा जारी किए गए नए आधिकारिक बयान के मुताबिक, जब आप रेलवन (RailOne) मोबाइल एप के जरिए अपना अनरिजर्व्ड यानी जनरल टिकट बुक करेंगे, तो आपको कुल किराए पर 3% की तत्काल छूट मिलेगी। यह डिस्काउंट आपको यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे किसी भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने पर आसानी से मिल जाएगा।


Railways Extends 3% Discount Offer on RailOne App for Unreserved Train Tickets Till March 2027
स्टेशन की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा - फोटो : Adobe Stock

स्टेशन की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा
इस बेहतरीन योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आपको जनरल टिकट खरीदने के लिए रेलवे स्टेशन के काउंटर पर जाकर घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। आप घर बैठे या स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले अपने मोबाइल फोन से ही कुछ सेकंड में पेपरलेस और पूरी तरह सुरक्षित टिकट बुक करके सीधे ट्रेन में सवार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Railways Extends 3% Discount Offer on RailOne App for Unreserved Train Tickets Till March 2027
पूरी तरह पेपरलेस और पर्यावरण के अनुकूल - फोटो : Adobe Stock

पूरी तरह पेपरलेस और पर्यावरण के अनुकूल
मोबाइल से बुक होने वाला यह जनरल टिकट 100% डिजिटल होता है, जिसका मतलब है कि आपको इसका कोई प्रिंटआउट या कागज का टिकट निकालने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। रेलवे की यह तकनीक पर्यावरण के अनुकूल है जो कागजों की बर्बादी को रोकती है। सफर के दौरान टीटीई के मांगने पर आप अपने फोन में ही टिकट दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
Railways Extends 3% Discount Offer on RailOne App for Unreserved Train Tickets Till March 2027
31 मार्च 2027 तक उठा सकते हैं लाभ - फोटो : Adobe Stock
31 मार्च 2027 तक उठा सकते हैं लाभ
ध्यान रहे कि रेलवे प्रशासन ने इस 3 प्रतिशत बोनस और छूट वाले ऑफर की समय सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक के लिए वैध कर दिया है। अगर आप भी अपनी अगली यात्रा में पैसे और समय दोनों बचाना चाहते हैं, तो आज ही अपने स्मार्टफोन में रेलवन एप डाउनलोड करें और बिना किसी अतिरिक्त झंझट के डिस्काउंट के साथ अपना जनरल टिकट खुद बुक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed