QR Code Alert: पहले की तरह अब लोग किसी भी चीज का भुगतान करने के लिए कैश का इस्तेमाल करते नहीं हैं या फिर बेहद कम करते हैं। दरअसल, आज का दौर डिजिटलीकरण का है, जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन पेमेंट मोड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आज के समय में इसे काफी बढ़ावा भी मिला है और लोग आसानी से इससे पेमेंट भी कर पाते हैं। कई तरह के यूपीआई एप की मदद से आप मिनटों में किसी को भी पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, क्यूआर कोड आने से तो ये काम और भी जल्दी हो जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि क्यूआर कोड आने से जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, उतने ही जालसाज लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्यूआर कोड से पेमेंट करते हैं, तो ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a07b48378de155646a8c37","slug":"qr-code-alert-know-what-to-keep-things-during-qr-code-payment-otherwise-bank-account-empty-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"QR Code Alert: आप भी करते हैं क्यूआर कोड से पेमेंट तो हो जाएं सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता, ये हैं बचने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
QR Code Alert: आप भी करते हैं क्यूआर कोड से पेमेंट तो हो जाएं सावधान, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता, ये हैं बचने के तरीके
Wed, 08 Jun 2022 04:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
QR Code Alert: क्यूआर कोड फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
QR Code Alert: क्यूआर कोड फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
- दरअसल, बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी देते रहते हैं कि उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करते समय-समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई पिन दर्ज करते हैं, तो इससे आपके बैंक खाते से पैसे कटते हैं न कि आपके खाते में आते हैं।
QR Code Alert: क्यूआर कोड फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें:-
नंबर 1
- जालसाज लोगों को पेमेंट पूरा करने के लिए भी क्यूआर कोड से पेमेंट करने को कहते हैं, लेकिन आपको इस दौरान ध्यान देना है कि क्यूआर कोड किस चीज का है। जालसाज क्यूआर कोड के आड़ में आपके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
QR Code Alert: क्यूआर कोड फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आप किसी क्यूआर कोड को स्कैन कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि ये कहीं आपकी कोई गोपनीय जानकारी तो नहीं मांग रहा है। अगर ऐसा है तो ऐसी वेबसाइट या अन्य क्यूआर कोड से स्कैन न करें।
विज्ञापन
QR Code Alert: क्यूआर कोड फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आप किसी तरह की कोई एप डाउनलोड करते हैं, और आपको क्यूआर कोड स्कैन करके किसी लिंक के जरिए कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। तो ऐसी स्थिति में आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ये आपको गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं।