PM Vishwakarma Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिए जाते हैं। इसके लिए सरकार न सिर्फ इन योजनाओं पर खर्च करती है बल्कि, इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी खूब किया जाता है। शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों तक में रहने वाले लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाता है। ऐसी है एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होगा कि क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं...
पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या आप भी ले सकते हैं इस स्कीम का लाभ? यहां जानें कौन पात्र और कौन अपात्र
- दरअसल, भारत सरकार इस पीएम विश्वकर्मा योजना को चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को इस योजना से जोड़कर उनको उनके काम में बेहतर बनाया जाता है। इसके लिए उन्हें एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसी योजना के जरिए आपको कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।
इस योजना के लिए पात्र कौन है?
सबसे पहले तो ये जान लें कि जो लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं उनकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं, जो लोग पात्र हैं उनकी सूची नीचे दी गई है...
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- इस हिसाब से अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं।
लाभ ये हैं:-
- लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
- योजना के लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- कुल 3 लाख के लोन की व्यवस्था रहती है जिसमें आपको पहले 1 लाख रुपये और फिर 2 लाख रुपये के अतिरिक्त लोन की सुविधा मिलती है, वो भी सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के।