PM Vishwakarma Yojana: जहां एक तरफ समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में बदलाव कर उन्हें बेहतर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई तरह की नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाती है। इसमें राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अलग-अलग कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती है।
PMVY: कौन है 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े वे लोग जिन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें
क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं? अगर हां तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
पहले लाभ जान लें
- अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
- लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि आप टूलकिट खरीद सके
- आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और जब आप इस लोन के पैसे को वापस कर देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।
इन 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है लाभ:-
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योजना की पात्रता सूची है और इस सूची के मुताबिक, सिर्फ 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसमें जो लोग शामिल हैं उनकी जानकारी नीचे दी गई है:-
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- धोबी और दर्जी
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- अगर आप सुनार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो अस्त्रकार हैं
- मालाकार
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता।