फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMSMA: इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का होता है मुफ्त इलाज, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Mon, 28 Feb 2022 01:22 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 28 Feb 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Surakshit Matritva Yojana pregnant women get benefits under this scheme
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के लाभ - फोटो : istock

देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मूल सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की शुरुआत की गई है। ये योजना खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के इलाज को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य उन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मुफ्त इलाझ मुहैया कराना है, जो बेहतर इलाज के खर्च को नहीं उठा पाती हैं। इस योजना के तहत खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिलाओं को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान उनका काम छूट जाता है, जिसके चलते वो इलाज का खर्च भी निकाल पाती हैं। ऐसे में बच्चे के स्वास्थ पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।

Pradhan Mantri Surakshit Matritva Yojana pregnant women get benefits under this scheme
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के लाभ - फोटो : istock

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना क्या है?

  • दरअसल, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। साल 2016 में इसकी शुरुआत की गई थी। इसके तहत कोई भी महिला अपने पूरे गर्भावस्था के दौरान मुफ्त जांच करवा सकती है।
Pradhan Mantri Surakshit Matritva Yojana pregnant women get benefits under this scheme
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के लाभ - फोटो : istock
  • इस योजना को मुख्य तौर पर महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Surakshit Matritva Yojana pregnant women get benefits under this scheme
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के लाभ - फोटो : istock
  • इसके बाद इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभ महिला को दिए जाएंगे। खास बात तो ये है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का 5 हजार तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है।
विज्ञापन
Pradhan Mantri Surakshit Matritva Yojana pregnant women get benefits under this scheme
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के लाभ - फोटो : istock
  • डिलीवरी के समय इस योजना के तहत महिला का ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन जांच, यूरिन टेस्ट व अल्ट्रासाउंड भी फ्री में किया जाता है। इसके साथ ही अगर डिलीवरी में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो महिलाओं को उच्च चिकित्सा केन्द्रों में रेफर कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed