पोस्ट ऑफिस द्वारा लोगों को कई प्रकार की स्कीम ऑफर की जाती है। खास बात तो ये है कि इसमें ग्राहकों को बैंक के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आप भी एक सुरक्षित और छोटे निवेश में बेहतर मुनाफा चाहते हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल, आज हम बात करने वाले हैं पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान के बारे में इसमें निवेश करके आपको बैंक से भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। साथ ही इसमें आपको ब्याज के साथ सरकारी गारंटी और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं। इसके तहत तिमाही आधार पर ब्याज की सुविधा दी जाती है। अगर आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसमें एफडी कराना बेहद आसान है, जिसकी जानकारी इंडिया पोस्ट ने अपने वेबसाइट पर दी है। जानकारी के मुताबिक आप पोस्ट ऑफिस में 1,2, 3 और 5 सालों के लिए अलग-अलग एफडी करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके और क्या फायदे हैं...
{"_id":"6209e83285b6e4189c202d2a","slug":"post-office-scheme-investing-in-post-office-fd-will-be-absolutely-safe-you-will-get-more-benefits-than-banks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Post Office Fixed Deposit: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करना है बिल्कुल सुरक्षित, मिलते हैं बैंक से अधिक फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Post Office Fixed Deposit: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करना है बिल्कुल सुरक्षित, मिलते हैं बैंक से अधिक फायदे
Mon, 14 Feb 2022 06:05 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 14 Feb 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
- फोटो : Istock
- कम रिस्क और गारंटीड मुनाफे के लिए निवेश करने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम बेहद फायदेमंद है। इसमें आपको भारत सरकार की गारंटी मिलती है। आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं। आप एफडी ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीकों से करवा सकते हैं। इसमें कैश, चेक, नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग सभी मान्य है।
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
- फोटो : Istock
- खास बात तो ये है कि आप इसमें एक बार में एक से अधिक एफडी करा सकते हैं। इसके साथ ही आप एफडी अकाउंट को जॉइंट भी करा सकते हैं। यदि आप इसमें 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट कराते हैं, तो आपको आइटीआर फाइल करते समय टैक्स में छूट दी जाएगी। इसके अलावा एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी ट्रांसफर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
- फोटो : Istock
कैसे खोलें एफडी
- अगर आ पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप चेक या कैश देकर खाता खोल सकते हैं। कम से कम आप 1000 रुपये से अकाउंट खुलवा सकते हैं, जबकि अधिकतम राशि जमा करने की सीमा नहीं है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर
- फोटो : Istock
मिलता है जबरदस्त ब्याज
- एफडी में आपको 7 दिन से 1 साल की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज हासिल होता है। 1 साल से 3 साल की एफडी पर भी ये इतना ही रहता है। जबकि, 3 साल एक दिन से 5 साल तक की एफडी पर आपको 6.70 फीसदी ब्याज मिलता है।