फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: चाहिए 21वीं किस्त का लाभ, तो किसान आज ही पूरे करवा लें ये काम वरना…

Fri, 05 Sep 2025 07:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Sep 2025 07:41 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Works Today to Get PM Kisan 21 Kist News in Hindi
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो उसे शुरू करने के पीछे ये उद्धेश्य होता है कि उस योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचे। इसके लिए हर योजना की अपनी पात्रता सूची भी होती है और जो इस सूची के मुताबिक, पात्र होता है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है।

इस योजना को भारत सरकार चलाती है और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। वहीं, इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है जिसके लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी होती हैं और अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Works Today to Get PM Kisan 21 Kist News in Hindi
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। - फोटो : Adobe Stock

किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

नंबर 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। ये काम योजना का सबसे जरूरी काम है जिसे करवाना जरूरी है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Works Today to Get PM Kisan 21 Kist News in Hindi
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। - फोटो : Adobe Stock
  • ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं जिसमें एक है ऑनलाइन और दूसरा है ऑफलाइन। आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी आधरित ई-केवाईसी करवा सकते हैं। जबकि, ऑफलाइन ई-केवाईसी के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। जहां पर आप बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Works Today to Get PM Kisan 21 Kist News in Hindi
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। - फोटो : AdobeStock

नंबर 2

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली किस्त का लाभ मिले तो आपको भू-सत्यापन का काम करवाना होता है। ये काम किस्त का लाभ लेने के लिए जरूरी है जिसमें किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Complete These Works Today to Get PM Kisan 21 Kist News in Hindi
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। - फोटो : Adobe Stock

ये भी हैं कुछ काम:-

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ लेने के लिए आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है, जिसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • अगर किस्त का लाभ लेना है तो आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवाना होता है, जो आप अपने बैंक की ब्रांच से करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed