फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलेगी 5,550 रुपये की पेंशन

Fri, 23 Aug 2024 01:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate, Benefits And Eligibility
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। अगर आप मासिक आय पाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो यह स्कीम खास आपके लिए है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करने के बाद हर महीने ब्याज दर का लाभ मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इस स्कीम में आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में खाता खुलवाने के एक महीने के बाद से ही ब्याज का फायदा आपको मिलने लगता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate, Benefits And Eligibility
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप 1 हजार रुपये के निवेश से अपना खाता खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको खाता खुलवाने के लिए दो विकल्प मिलते हैं। इसमें पहले विकल्प के अंतर्गत आप अपना सिंगल अकाउंट खुलवा सकते हैं और दूसरे में आपको ज्वाइंट खाता खुलवाने का विकल्प मिलता है।

Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate, Benefits And Eligibility
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

सिंगल अकाउंट खुलवाकर आप इस स्कीम में अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं ज्वाइंट खाते में आप इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। मंथली इनकम स्कीम में कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate, Benefits And Eligibility
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपना सिंगल अकाउंट खुलवाकर एकमुश्त 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं। इस स्थिति में वर्तमान ब्याज दर 7.4 प्रतिशत के आधार पर हर महीने आपकी 5,550 रुपये की आमदनी होगी। 

विज्ञापन
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate, Benefits And Eligibility
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम का लॉक-इन पीरियड 5 सालों का होता है। इस स्कीम में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस में आपका बचत खाता होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed