फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ, जानें कारण

Fri, 23 Aug 2024 11:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Aug 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Who is not eligible for 18th kist
इन किसानों की अटक सकती है किस्त। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए और केंद्र सरकार देशवासियों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ऐसे में अगर बात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना को भी केंद्र सरकार ही चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इस बीच अब 18वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। योजना से जुड़े किसान इस बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: Who is not eligible for 18th kist
इन किसानों की अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अब तक 17वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर ये सामने नहीं आया है कि ये किस्त कब जारी हो सकती है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हो सकती है।
PM Kisan Nidhi: Who is not eligible for 18th kist
इन किसानों की अटक सकती है किस्त। - फोटो : Freepik

ये हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 18वीं किस्त:-

नंबर 1

  • इस सूची में सबसे पहले वे किसान हैं जो भू-सत्यापन के काम को नहीं करवा रहे। दरअसल, विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि अगर किस्त का लाभ चाहिए तो भू-सत्यापन करवाना होगा। इसलिए जो किसान इसे तय समय तक नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Who is not eligible for 18th kist
इन किसानों की अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock

नंबर 2

  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो आधार लिंकिंग नहीं करवा रहे। इसमें आपको करना ये होता है कि अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। जो किसान ऐसा नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Who is not eligible for 18th kist
इन किसानों की अटक सकती है किस्त। - फोटो : istock

नंबर 3

  • वे किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं जो ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे। काफी पहले से ही योजना से जुड़े किसानों को इस काम को करवाने के लिए कहा जा रहा है और जो किसान ये काम करवा रहे हैं उन्हें किस्त का लाभ मिल रहा है, लेकिन जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed