Post Office Franchise: कोरोना महामारी के बाद कई लोग बेरोजगार हुए हैं। कोरोना वायरस के प्रभाव ने हमारी अर्थव्यवस्था को काफी बुरी तरह से प्रभावित करने का काम किया है। ऐसे में आज भी जिन लोगों की नौकरी गई है, उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अगर आप पैसे कमाने के किसी जरिए की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप मात्र 5 हजार रुपये जमा करके पोस्ट ऑफिस के मिनी डाकघर को खोलकर अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आज के समय देशभर में करीब 3 लाख से भी ज्यादा पोस्ट ऑफिस हैं। इसके बाद भी पोस्ट ऑफिस में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में इस समस्या का हल निकालने के लिए मिनी डाकघर स्कीम को लॉन्च किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के बारे में -
Post Office: पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर आप कर सकते हैं हजारों रुपये की कमाई, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन