फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात अधिकारों की: गिरफ्तारी के बाद मारपीट नहीं कर सकती है पुलिस, अगर करे तो जानें कहां कर सकते हैं शिकायत

Thu, 27 Feb 2025 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Feb 2025 02:38 PM IST
सार

जब पुलिस किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो ऐसे में अरेस्ट हुए उस व्यक्ति के भी कुछ अधिकार होते हैं। जैसे, एक है पुलिस का गिरफ्तारी के बाद किसी से मरपीट न करना।

विज्ञापन
Police cannot beat an arrested person kya police ko marne ka adhikar hai
पुलिस की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Complaint Against Police Officer: हर कोई कल्पना करता है कि उसके आसपास एक सभ्य समाज हो, लोग एक-दूसरे के साथ मिलजुलकर रहें, आपस में भाईचारा बना रहे आदि। पर इनके विपरीत कई बार कई लोग कुछ ऐसे गलत काम भी करते हैं जिनके लिए उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस का काम होता है कि वो लॉयन ऑर्डर बनाकर रखे।



ऐसे में जो लोग दंगे करते हैं, चोरी करते हैं या कुछ गलत काम करते हैं आदि तो ऐसे में इन लोगों को पुलिस गिरफ्तार करती है और फिर धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाता है, लेकिन क्या गिरफ्तार किए हुए शख्स के साथ पुलिस मारपीट कर सकती है? तो इसका जवाब है नहीं और अगर कोई पुलिस अधिकारी ऐसा करता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इसकी शिकायत कहां कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Police cannot beat an arrested person kya police ko marne ka adhikar hai
पुलिस की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : ANI
  • दरअसल, जब पुलिस किसी व्यक्ति को किसी जुर्म के लिए गिरफ्तार करती है तो उस शख्स पर धाराएं लगाई जाती हैं और फिर 24 घंटे के अंदर उसकी पेशी कोर्ट में की जाना अनिवार्य है। वहीं, जिस शख्स को गिरफ्तार किया जाता है उसके भी कुछ अधिकार होते हैं जैसे...
Police cannot beat an arrested person kya police ko marne ka adhikar hai
पुलिस की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • गिरफ्तारी क्यों हुई है उसका कारण जान सकता है
  • वो कोर्ट में जमानत के लिए अपील कर सकता है
  • अपने वकील से सलाह ले सकता है
  • अगर कोई बीमारी है तो उसकी चिकित्सा का अधिकार
  • गिरफ्तारी होने के बाद अपनों को सूचित करने का अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Police cannot beat an arrested person kya police ko marne ka adhikar hai
पुलिस की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

यहां कर सकते हैं पुलिस की शिकायत

  • अगर आपको या आपके किसी अपने को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुलिस उस शख्स से मारपीट करती है, तो ऐसा करना कानून का उल्लंघन है और इसके लिए पुलिस पर कार्रवाई हो सकती है। आप उच्च पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत कर सकते हैं। इसमें परीटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी एसपी और डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी डीएसपी जैसे अफसर शामिल होते हैं।
विज्ञापन
Police cannot beat an arrested person kya police ko marne ka adhikar hai
पुलिस की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी के पास भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आप पुलिस शिकयत प्राधिकरण भी में भी शिकायत कर सकते हैं
  • आप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या जिला न्यायालय में भी पुलिस द्वारा की गई मरपीट को लेकर आवेदन कर सकते हैं जिसमें आप कार्रवाई की मांग कर सकते हैं
  • आप अपने वकील से बात करके रिट पिटीशन दायर कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed