Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार कई योजनाओं को नए तौर पर शुरू करती है जबकि, कई पुरानी योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए भी सरकार कार्य करती है। इसके लिए कई पुरानी योजनाओं में बदलाव किए जाते हैं। वहीं, नई योजनाएं भी शुरू होती है। जैसे, सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक योजना शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।
इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं जिसमें 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग शामिल हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 15 हजार रुपये देने से लेकर लोन देने जैसे कई अन्य लाभ शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभों के बारे में। आगे आप इन लाभों के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
इसलिए दिए जाते हैं 15 हजार रुपये
- दरअसल, जब आप बतौर लाभार्थी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है। ये पैसे लाभार्थियों को इसलिए दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सके यानी अपने काम से जुड़ा सामान खरीद सके। इसलिए ये पैसे योजना के तहत देने का प्रावधान है।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
500 रुपये भी मिलते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इस प्रशिक्षण में लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाना और एडवांस स्कीन सिखाने जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। इसके लिए जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
लोन की भी है सुविधा
- अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको इसमें लोन भी मिल सकता है। इसमें लाभार्थियों को पहले 1 लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए देने का प्रावधान है। इसके बाद अगर आप इस लोन को तय समय पर वापस कर देते हैं तो आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं और आप ये ले सकते हैं। ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आप 'लॉगिन' वाले सेक्शन में लॉगिन कर सकते हैं और इसके बाद आप योजना में आवेदन कर सकते हैं
- वहीं, ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप योजना से जुड़ सकते हैं और आवेदन कर बतौर लाभार्थी लाभ प्राप्त कर सकते हैं