फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMEGP: इस सरकारी योजना के तहत रोजगार के लिए मिलते हैं 25 लाख रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Tue, 25 Jan 2022 05:31 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 25 Jan 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
PMEGP you can get 25 lakh rupees under pradhanmantri rojgar srijan yojana check details
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है - फोटो : iStock

आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। उनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन। इस योजना के तहत सरकार किसी भी आम नागरिक को 25 लाख रुपये तक का लोन आर्थिक सहायता के रूप में देती है। इस योजना को पहले की दो सरकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार योजना और ग्रामीण रोजगार सृजन को मिलाकर बनाया गया है। इन दोनों ही योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना था। इसके तहत ऐसे युवाओं को सहायता देनी थी, जो सरकारी या गैर-सरकारी नौकरी न करके खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं। उस रोजगार से खुद के साथ दो-चार और लोगों को रोजी-रोटी का मौका देना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोई रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो इसके तहत लोन ले सकते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेने के सबसे पहले इसके बारे में अच्छे से जानना जरूरी है। तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है...

PMEGP you can get 25 lakh rupees under pradhanmantri rojgar srijan yojana check details
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है - फोटो : PIXABAY
किन लोगों को मिलता है फायदा ?
  • इस योजना का लाभ देश के सभी नागरिक ले सकते हैं। 
  • लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। 
  • योजना के तहत 10 लाख से 25 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। 
  • सभी प्रकार के नए उद्योग को शुरू करने के लिए इस योजना के तहत लोन लिया जा सकता है। 
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सार्वजनिक बैंक, सहकारी बैंक आदि से लोन लिया जा सकता हैं। 
  • इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के ग्रामीण नागरिकों को लिए गए लोन पर 25 फीसदी तक की सब्सिडी और शहरी क्षेत्र के नागरिकों को 15 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। 
PMEGP you can get 25 lakh rupees under pradhanmantri rojgar srijan yojana check details
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है - फोटो : pixabay
कैसे करें आवेदन ?
  • इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट http://www.kviconline.gov.in/ पर जाना होगा।  इसके बाद होम पेज पर दिए गए PMEGP योजना पर क्लिक करें और पेज पर दिए गए विकल्पों में से PMEGP पोर्टल पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PMEGP you can get 25 lakh rupees under pradhanmantri rojgar srijan yojana check details
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है - फोटो : pixabay
  • इसके बाद प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना पोर्टल खुल जाएगा। इसके बाद पेज पर दिए गए Online Application Form For Individual पर क्लिक करें। अगर आप Non Individual फॉर्म भरना चाहते हैं तो दिए गए Online Application Form For Non Individual पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
PMEGP you can get 25 lakh rupees under pradhanmantri rojgar srijan yojana check details
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना क्या है - फोटो : pixabay
  • अब आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें सभी मांगी हुई जानकारी को फिल करें। अब दिए गए Save Applicant Data पर क्लिक करें इसके बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा और आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed