फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: न अब खोने का डर और न फटने का, घर बैठे आधार कार्ड पाने का ये रहा तरीका

Tue, 25 Jan 2022 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 Jan 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
how to download duplicate aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : iStock

आधार कार्ड आपकी एक खास पहचान के तौर पर पूरे देश में मान्य है। कई बार बिना आधार कार्ड के आपके अधिकतर काम बीच में अटक जाते हैं, जैसे बिना आधार कार्ड के आप ट्रेन में टिकट नहीं बुक कर सकते, बैंक में खाता नहीं खोल सकते, किसी होटल में कमरा नहीं पा सकते हैं, नौकरी पाने में, सरकारी व गैरी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आदि। इन सभी कामों के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है। जिसको बहुत संभालकर रखना चाहिए। मगर कई बार लोग अपना आधार कार्ड खो देते हैं, जिसके बाद उनको काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका आधार कार्ड न ही गुम होगा और न ही फाटेगा। असल में ये आपका डुप्लीकेट आधार कार्ड होता है, जिसे आप बहुत ही आसानी से गायब हो जाने पर भी डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

how to download duplicate aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : Pixabay

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं डुप्लीकेट आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या फिर फट गया है, तो आप डुप्लीकेट आधार कार्ड पा सकते हैं और इसके लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
how to download duplicate aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको मॉय आधार वाले विकल्प का चयन करके गेट आधार कार्ड पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to download duplicate aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
how to download duplicate aadhaar card online utility news in hindi
आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : facebook/All India Radio News

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा, उसे भरते ही आप अपना डुप्लीकेट आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, ये आधार कार्ड आपके सारे काम कर पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed