PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश के अलग-अलग राज्यों में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। दरअसल, राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए इस तरह की योजनाएं चलाते हैं। ठीक इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं को चलाती है। बस अंतर ये है कि वो पूरे देश के लोगों के लिए ये योजनाएं चलाती है। जैसे- पिछले साल सितंबर माह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशन सम्मान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के जरिए आप आर्थिक लाभ भी पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए क्या आप पात्र हैं? आवेदन से पहले यहां करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग लाभ ले सकते हैं?
आपकी उम्र अगर 18 साल है तो आप आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते आपका नीचे दी गई पात्रता सूची के मुताबिक पात्र होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पात्र हैं...
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- अगर आप पत्थर तराशने वाले हैं, फिशिंग नेट निर्माता हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं, नाई, धोबी या दर्जी हैं
- नाव निर्माता, मालाकार या राजमिस्त्री हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं, अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- लोहार हैं या फिर सुनार हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं।
योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं:-
- बतौर लाभार्थी आपको सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको पोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- इसमें इसेंटिव की भी सुविधा रहती है
- इसके बाद लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।