फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: अगर जुड़ना है पीएम विश्वकर्मा योजना से तो ऐसे करें अप्लाई, मिलेंगे कई तरह के लाभ

Tue, 11 Mar 2025 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Mar 2025 05:21 PM IST
सार

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।

विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana who is eligible for pm Vishwakarma yojana check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : X/@BJP4India

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हमारे देश में कई सारी योजनाएं चल रही हैं जैसे, पीएम किसान योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना आदि। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और समय-समय पर लाभ ले भी रहे हैं। इसी क्रम में एक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जिससे भी काफी लोग जुड़े हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।



दरअसल, इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो पात्रता सूची के मुताबिक, 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं और आप कैस इस योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही आप मिलने वाले लाभों के बारे में भी जान सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

pm Vishwakarma yojana who is eligible for pm Vishwakarma yojana check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

पात्र कौन है?

आपको अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो जान लें कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा ये लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। आप इसकी सूची नीचे देख सकते हैं:-

  • लोहार हैं
  • सुनार हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
pm Vishwakarma yojana who is eligible for pm Vishwakarma yojana check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं 
  • जो लोग दर्जी हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग नाई काम काम करते हैं
  • अगर आप मालाकार और धोबी हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana who is eligible for pm Vishwakarma yojana check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने का तरीका ये है

  • आप योजना से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं। यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक कर आपका आवेदन करता है
  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर भी जाकर आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana who is eligible for pm Vishwakarma yojana check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है
  • लाभार्थियों को पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का भी प्रावधान है। ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed