PM Vishwakarma Yojana: आज भी देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है, जो अपना जीवन गरीबी में या गरीबी रेखा से नीचे बसर करने को मजबूर हैं। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोगों के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं भी चला रही है। इन योजनाओं का उद्धेश्य ऐसे लोगों की आर्थिक और अन्य तरीकों से मदद करना होता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है, जिसके तहत इनसे जुड़े लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। साथ ही आप यहां आवेदन का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"663b61dcb5026b954408fea7","slug":"pm-vishwakarma-yojana-registration-process-and-eligibility-criteria-2024-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या है पात्रता की शर्तें? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या है पात्रता की शर्तें? यहां जानें
Wed, 08 May 2024 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 08 May 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
पहले मिलने वाले लाभों के बारे में जान लें:-
- कुछ दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड
- टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की मदद
- पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा।
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
ये लोग कर सकते हैं आवेदन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची है और अगर आप इसमें हैं, तो आप भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी अनिवार्य है।
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- जो दर्जी है
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं आदि, ये लोग योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
आवेदन का तरीका:-
- पात्र लोगों को सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
- यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दिखाने होते हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
- फिर आपकी पात्रता चेक होती है
- आखिर में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।