फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Exchange: क्यों कंपनियां लोगों को पुराने के बदले देती है नया मोबाइल फोन? यहां जानें कारण

Wed, 08 May 2024 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 May 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
What benefits do companies and Customer get through the mobile exchange scheme
मोबाइल एक्सचेंज के कंपनी को क्या फायदे मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Mobile Exchange Scheme: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि आज के समय में लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन है। जब मोबाइल नए-नए आए थे, तो महंगे होने की वजह से हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता था, लेकिन अब समय अलग है। लोग अपने मनोरंजन के लिए, कॉल करने के लिए, अच्छी फोटोग्राफी के लिए आदि मोबाइल खरीदते हैं। वहीं, मोबाइल कंपनियां भी समय-समय पर कई नई टैक्नोलॉजी और नए फीचर के साथ मार्केट में नए मोबाइल फोन लॉन्च करती है। यही नहीं, लोग इन्हें खरीद सके, इसके लिए वे एक्सचेंज ऑफर भी चलाती है। इसमें लोग अपना पुराना मोबाइल और कुछ पैसे देकर नया मोबाइल आसानी से खरीद सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इस एक्सचेंज ऑफर से कंपनियों को क्या फायदा है? और क्या इसमें ग्राहकों का भी कुछ फायदा होता है? तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...

What benefits do companies and Customer get through the mobile exchange scheme
मोबाइल एक्सचेंज के कंपनी को क्या फायदे मिलते हैं? - फोटो : istock

क्या होता है एक्सचेंज ऑफर?

  • जब कोई नया मोबाइल मार्केट में आता है, तो ज्यादातर कंपनियां इसमें एक्सचेंज ऑफर रखती है या कई बार कंपनी सभी मोबाइल के लिए ये ऑफर चलाती है। इसमें ग्राहक को अपना मोबाइल देना होता है, जिसकी कीमत कंपनी लगाती है और फिर लगी हुई कीमत के बाद नए मोबाइल की जो कीमत बचती है वो ग्राहक को देनी होती है। ऑनलाइन और स्टोर दोनों जगह पर ये सुविधा मिल सकती है।
What benefits do companies and Customer get through the mobile exchange scheme
मोबाइल एक्सचेंज के कंपनी को क्या फायदे मिलते हैं? - फोटो : Istock

आपको क्या लाभ मिलता है?

  • बात अगर ग्राहकों को मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें सबसे पहला फायदा ये होता है कि अगर आपके मोबाइल भी कुछ कमी है, तो आप इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत दे सकते हैं। इसके अलावा नए मोबाइल लेने पर आपको पूरे पैसे भी नहीं देने होते, क्योंकि आपके पुराने मोबाइल की कीमत इसमें जुड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What benefits do companies and Customer get through the mobile exchange scheme
मोबाइल एक्सचेंज के कंपनी को क्या फायदे मिलते हैं? - फोटो : Istock

कंपनी को क्या फायदा होता है?

  • अगर बात कंपनी के फायदे की करें, तो सबसे पहले कंपनी को ये फायदा होता है कि वो अपने नए मोबाइल की सेल बढ़ा पाती है। साथ ही लोगों को नए मोबाइल की तरफ रिझा भी पाती है। हालांकि, कंपनी पुराने मोबाइल पर खर्च जरूर करती है, लेकिन कंपनी को इसका लॉन्ग टर्म फायदा मिलता है।
विज्ञापन
What benefits do companies and Customer get through the mobile exchange scheme
मोबाइल एक्सचेंज के कंपनी को क्या फायदे मिलते हैं? - फोटो : istock

वेंडर को भी मिलता है फायदा

  • जब आप किसी वेंडर को पुराना मोबाइल एक्सचेंज ऑफर में देते हैं, तो ये लोग उस मोबाइल की कमियों को दूर करके उसे अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं। यही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत कंपनी वेंडर को अच्छा कमीशन भी देती है। इसके अलावा नए मोबाइल की सेल पर अलग से कमीशन और अन्य तरह के लाभ वेंडर को दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed