Pradhan Mantari Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं हैं जिनके जरिए पात्र लोग कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही देख सकते हैं। ये भारत सरकार की योजना है।
{"_id":"68662aa98ee251b8630f33e9","slug":"pm-vishwakarma-yojana-govt-scheme-for-skill-training-and-easy-loans-check-eligibility-full-details-in-hindi-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: ये है सरकार की जबरदस्त स्कीम, काम सिखाने के अलावा लाखों के लोन की सुविधा; जानें क्या आप पात्र हैं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: ये है सरकार की जबरदस्त स्कीम, काम सिखाने के अलावा लाखों के लोन की सुविधा; जानें क्या आप पात्र हैं
Thu, 03 Jul 2025 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:13 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Freepik
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। इसमें सबसे पहले तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और ये प्रशिक्षण आपके काम से जुड़ा होता है जो आपको आपके काम में और बेहतर बनाता है, क्योंकि आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
- इस ट्रेनिंग के चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिससे आप टूलकिट खरीद सकते हैं
- इसमें लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले कुछ महीनों के लिए पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर तय समय पर इसका भुगतान करने पर आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं?
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और इसमें सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- जो नाव निर्माता हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- धोबी और दर्जी
- अगर आप मालाकार हैं
- फिशिंग नेट निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो अस्त्रकार हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो लोग मूर्तिकार हैं
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- अगर आप सुनार हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो लोग राजमिस्त्री हैं