PM Vishwakarma Yojana Benefits: केंद्र सरकार जितनी भी योजनाओं का संचालन करती है, उनमें कई अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे- राशन योजना में मुफ्त व सस्ता राशन दिया जाता है, तो पेंशन योजना में आर्थिक रूप से मदद की जाती है। जबकि आवास योजना में घर बनाने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान है। ठीक ऐसे ही 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को सीधे तौर पर जोड़ गया है, जो इस योजना के लिए पात्र भी हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: विश्वकर्मा योजना में मिलने वाले लाभ के बारे में नहीं जानते होंगे आप? यहां जानें पात्रता और बाकी सब भी
पहले जानते हैं पात्र कौन लोग हैं:-
दरअसल, पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों और इसके अंतर्गत जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। वहीं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होना जरूरी है। ऐसे में जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- पत्थर तराशने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- नाई यानी बाल काटने वाले
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- धोबी और दर्जी
- मालाकार
- जो राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता आदि।
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
- जो लोग पात्र हैं, उन्हें आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
- जहां अधिकारी को अपने दस्तावेज दिखाने होते हैं
- इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज चेक किए जाते हैं
- फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
लाभार्थियों को ये लाभ दिए जाते हैं:-
- योजना से जुड़े लाभार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए उन्हें रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड और इसेंटिव देने का प्रावधान है
- वहीं, लाभार्थी टूलकिट खरीद सके, जिसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- तीन लाख रुपये का लोन ( पहले एक लाख रुपये का और फिर इसे चुकाने पर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन) बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।