फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय जरूर चेक कर लें ये जानकारियां, नहीं तो रद्द हो सकता है आवेदन

Sun, 07 Sep 2025 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 04:21 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार और अलग-अलग राज्य सरकारें लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। केंद्र सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility pm vishwakarma yojana mein kaun kar sakta hai avedan
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय जरूर चेक कर लें ये जानकारियां - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana: भारत सरकार और अलग-अलग राज्य सरकारें लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। केंद्र सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर अलग-अलग योजनाएं चला रही है, जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं। किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए योजनाएं चल रही हैं। इसके साथ ही सरकार शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए भी योजना चला रही है। जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास मौके 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी। इस योजना से सरकार का मकसद गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए केंद्र सरकार ने कुल 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा उन्हें लोन का फायदा दिया जाता है। हालांकि, इस लोन को कुल 2 चरणों में लाभार्थी को दिया जाता है। 
 

PM Vishwakarma Yojana Eligibility pm vishwakarma yojana mein kaun kar sakta hai avedan
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय जरूर चेक कर लें ये जानकारियां - फोटो : AdobeStock

अगर गरीब शिल्पकार और कारीगर अपना व्यापार शुरू करना चाहे, तो उन्हें सरकार की इस योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के लोन मिलेगा। इसमें पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं व्यवसाय के विस्तार के लिए दूसरे चरण में कुल 2 लाख रुपये का लोन जारी किया जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपये का लोन लाभार्थी को मिलता है। इस लोन पर उन्हें सिर्फ 5 प्रतिशत ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। लेकिन, सरकार ने इसके लिए 18 ट्रेड्स से तय किए हैं, जिसे लाभार्थी जुड़ा होना चाहिए। 

PM Vishwakarma Yojana Eligibility pm vishwakarma yojana mein kaun kar sakta hai avedan
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय जरूर चेक कर लें ये जानकारियां - फोटो : AdobeStock


कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं?

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर वे लोग ही लाभ ले सकते हैं जो पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं। आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं:-

मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग और आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं...

पत्थर तराशने वाले, अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, जो पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, मालाकार और धोबी हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं।

Ayushman Yojana: क्या आपके पास है आयुष्मान कार्ड? बीमारी होने पर ऐसे करा सकते हैं पांच लाख तक का मुफ्त इलाज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility pm vishwakarma yojana mein kaun kar sakta hai avedan
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय जरूर चेक कर लें ये जानकारियां - फोटो : AdobeStock

क्या मिलते हैं लाभ?

बात अगर योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलने की करें तो लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
साथ ही सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।

GST 2.0: किन चीजों की करें 22 सितंबर से खरीदारी, किन चीजों को अभी खरीदना होगा फायदेमंद, यहां जानिए सबकुछ

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility pm vishwakarma yojana mein kaun kar sakta hai avedan
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करते समय जरूर चेक कर लें ये जानकारियां - फोटो : AdobeStock

कैसे करें आवेदन

पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के दो तरीके हैं जिसमें से पहला तरीका है ऑनलाइन। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है और फिर दस्तावेज अपलोड कर आप आवेदन कर सकते हैं। 

वहीं, योजना में आवेदन करने का दूसरा तरीका ऑफलाइन है। इसमें आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना है और यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है। इसके बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed