PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: अगर आपको भी किसी सरकारी योजना का लाभ लेना है तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं है, क्योंकि हर एक योजना की अपनी अलग-अलग पात्रता सूची होती है। सरकार इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम करती है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।
PMVY: अगर आपको भी जुड़ना है पीएम विश्वकर्मा योजना से तो जानें क्या आप हैं पात्र, आवेदन का तरीका भी जानें
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Registration Process: अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
पहले जानते हैं कौन लोग इस योजना में जुड़ सकते हैं?
- जो ताला बनाने वाले हैं और जो लोग राजमिस्त्री हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं और अगर आप सुनार हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं।
नोट:- अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं और आप इन 18 पांरपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों की कैटेगरी में भी हैं, तब भी आवेदन के समय आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना जरूरी है।
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आपको इस पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना है तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आप 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर आवेदन कर इस योजना से जुड़ सकते हैं
ये है ऑफलाइन तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको आवेदन के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
- पात्र होने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है