PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जिस तरह से राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती है, ठीक वैसे ही केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं को संचालन करती है। ऐसी ही एक योजना है जिसे पिछले साल भारत सरकार ने शुरू किया और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना के जरिए 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना के अंतर्गत आपको लाभ मिल सकते हैं या नहीं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66c707927bf27c53a207ba68","slug":"pm-vishwakarma-yojana-eligibility-and-benefits-in-hindi-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: यहां जानें क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और क्या आपको मिल सकता है लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: यहां जानें क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और क्या आपको मिल सकता है लाभ
Thu, 22 Aug 2024 03:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Amar Ujala
योजना के बारे में जान लीजिए:-
- इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है
- इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ दिया जाता है
- इस योजना में आर्थिक लाभ और कौशल ट्रेनिंग दी जाती है आदि।
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
क्या आप पात्र हैं?
जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं उनकी सूची नीचे दी गई है...
- जो लोग सुनार हैं
- जो लोग ताला बनाने वाले हैं
- मालाकार और धोबी हैं
- जो लोग नाई हैं
- जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : istock
- पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
- जो लोग नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
- जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- अगर आप राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Istock
योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
- लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- इसमें आपको पहले एक लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये बिना किसी गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।