आमतौर पर जब घर में छिपकली या कोई कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं तो लोग उन्हें भगाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ठीक ऐसे ही लोगों के घरों में चूहा आ जाता है। कभी गेट के नीचे से या दरवाजा खुलने पर या अन्य जगह से भी चूहे घर में घुस आते हैं। चूहों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि ये नुकसान काफी पहुंचाते हैं। इसलिए लोग नहीं चाहते कि चूहे उनके घर में आए। इसके लिए लोग कई तरीके भी अपनाते हैं जिससे चूहे घर से भाग जाए, लेकिन अगर आपके घर से चूहे नहीं जा रहे हैं, तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। इन तरीकों से आप चूहों को घर के बाहर बिना मारे ही भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66c6ebd3d36c1726d90fa098","slug":"how-to-get-rid-of-rats-without-killing-them-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की है: घर से बिना मारे ऐसे भगा सकते हैं चूहे, नहीं आएंगे वापस लौटकर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की है: घर से बिना मारे ऐसे भगा सकते हैं चूहे, नहीं आएंगे वापस लौटकर
Thu, 22 Aug 2024 01:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Aug 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
चूहों को घर से भगाने की तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहों को घर से भगाने की तरीके।
- फोटो : istock
इन तरीकों से भगा सकते हैं चूहों को घर से:-
नंबर 1
- आप चूहों को भगाने के लिए कपूर की मदद ले सकते हैं। दरअसल, चूहों को इसकी गंध पसंद नहीं होती है। इसलिए आपको करना ये होता है कि घर के कोने में या जिन जगहों पर चूहा दिखता है, वहां पर आपको कपूर रख देना है। इसके बाद चूहे इसकी गंध सूंघकर भाग जाते हैं।
चूहों को घर से भगाने की तरीके।
- फोटो : iStock
नंबर 2
- ये जान लें कि चूहों को पुदीने की गंध बिलकुल पसंद नहीं होती है। ऐसे में आप चूहे को भगाने के लिए पुदीने की मदद ले सकते हैं। आपको घर के कोनों में पुदीने को रख देना है और इसके बाद चूहे इसकी महक सूंघकर बाहर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहों को घर से भगाने की तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा सकते हैं। अब आप कहेंगे कि हम तो पिंजरा लगाते हैं, लेकिन उसमें चूहा फंसता ही नहीं। ऐसे में आपको करना ये है कि पिंजरे में रोटी लगाएं तो उसमें थोड़ी दही लगा दें। इससे चूहे जल्दी पिंजरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
चूहों को घर से भगाने की तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 4
- फिटकरी की मदद से भी चूहे को घर से भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले फिटकरी को पीस लें और इसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को पानी में मिला लें और इसका एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद इस घोल को उन जगह पर स्प्रे करें जहां चूहा दिखता है या घर के कोनों में भी। इससे चूहा भाग सकता है।