Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। इसके बाद से ही इस योजना से अब तक एक बड़ी संख्या में लोग जुड़ चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।
काम की बात: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर ले सकते हैं 3 लाख रुपये तक का लोन, जानें और भी फायदों के बारे में
PM Vishwakarma Yojana: अगर आप चाहते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन मिले, तो ये मिल सकता है। इस योजना में ऐसा प्रावधान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जान लीजिए कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र होते हैं
इस योजना से वे लोग जुड़ सकते हैं जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है:-
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग मालाकार हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो राजमिस्त्री हैं
- अगर आप सुनार हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- पत्थर तराशने वाले
- अगर आप धोबी और दर्जी हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो अस्त्रकार हैं।
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
लोन की है सुविधा
- अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो जान लें कि इसमें लाभार्थियों को लोन देने का प्रावधान है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर आपको ये लोन वापस करना होता है।
- जब आप एक लाख रुपये का लिया हुआ लोन चुका देते हैं तो इसके बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन के लिए भी पात्र हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको जरूरत हो तो आप 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। साथ ही ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाएं जाते हैं।