Ayushman Card: हम जब भी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले उस योजना के बारे में जानते हैं समझते हैं कि ये योजना क्या है? इसके बाद हम इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों को भी जानते हैं। यही नहीं, साथ ही हम ये भी चेक करते हैं कि क्या हम इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होते हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकते।
{"_id":"67e2855eb25799af920f0b0c","slug":"are-you-eligible-for-ayushman-card-kya-apka-ban-sakta-hai-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? मिनटों में ऐसे लगा सकते हैं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? मिनटों में ऐसे लगा सकते हैं पता
Tue, 25 Mar 2025 03:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:59 PM IST
सार
Ayushman Bharat Yojana: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज चाहते हैं? अगर हां तो आप यहां चेक कर सकते हैं कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
पात्रता चेक करने से लेकर आवेदन तक करने का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना हैऑ
- यहां पर आपको वैसे तो कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें और इस पर जो ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें
- अब आपको पहले अपना राज्य और फिर अपना जिला चुनना होता है
- इसके बाद सर्च करना है जिसके लिए आधार कार्ड या कोई दूसरा दस्तावेज चुन सकते हैं
- अगर आधार चुना है तो पहले आधार नंबर भरें और फिर सर्च पर क्लिक कर लें जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- अब अगर आप पात्र हैं तो पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं और आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई करते हैं
- इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ ही समय आयुष्मान कार्ड भी बनकर आ जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
- अब जब आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आपको उस अस्पताल में जाना है जो इस योजना में रजिस्टर्ड है
- यहां पर बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं और अपना आयुष्मान कार्ड दिखाएं
- वेरिफिकेशन के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।